लाइव न्यूज़ :

अमेठीः 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने की छेड़खानी, फॉर्म भरने के बहाने से बुलाया था, अरेस्ट

By भाषा | Updated: August 22, 2022 14:41 IST

उत्तर प्रदेशः मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने छात्रा को फार्म भरने के बहाने से रविवार को स्कूल बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा के मुताबिक इस दौरान प्रधानाध्यापक ने उसके साथ छेड़खानी की।लड़की ने बताया कि वह किसी तरह प्रधानाध्यापक के चंगुल से भागी और पुलिस तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अमेठीः उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मुसाफिरखाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोप में उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने इस संबंध में दर्ज रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को बताया कि मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने छात्रा को फार्म भरने के बहाने से रविवार को स्कूल बुलाया था। छात्रा के मुताबिक इस दौरान प्रधानाध्यापक ने उसके साथ छेड़खानी की।

सूत्रों के अनुसार, लड़की ने बताया कि वह किसी तरह प्रधानाध्यापक के चंगुल से भागी और पुलिस तथा परिजनों को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि परिजन की तहरीर और छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

बाराबंकी की नहर में दुष्कर्म पीड़िता का शव मिला

बाराबंकी जिले के बद्दूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस ने नहर से एक युवती का शव बरामद किया जिसकी शिनाख्त सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दुष्‍कर्म पीड़िता के रूप में हुई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सीतापुर के थाना संदना क्षेत्र की रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता का शव संदिग्ध हालात में बाराबंकी के थाना बद्दूपुर ग्राम काजी बेहटा के निकट गत शनिवार शाम को इंदिरा नहर में तैरता मिला। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) उत्तरी पुनेन्द्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता की मौत नहर में डूबने से हुई है। परिजनों के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि संदना थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता 18 अगस्त को घर से पेशी के लिए जिला मुख्यालय सीतापुर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उसके पिता ने अगले दिन संदना थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी दुष्कर्म पीड़िता है और वह लापता है। पुलिस के मुताबिक, पिता ने दुष्कर्म में शामिल आरोपियों पर युवती को अगवा करने के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई थी।

सीतापुर पुलिस ने इस सिलसिले में अपहरण का मामला भी दर्ज किया है। पीड़िता का शव संदिग्ध हालात में जिले के थाना बद्दूपुर ग्राम काजी बेहटा के इंदिरा नहर में पाया गया। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और जांच रिपोर्ट में युवती की पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज