लाइव न्यूज़ :

अलवरः 9 साल के बेटे ने कहा-रात में चारपाई हिलने की आवाज सुनकर नींद खुली, पिता का मुंह तकिये से दबा रहा था काशीराम, मां अनीता देख रही थी, बीच-बचाव करने की कोशिश की तो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2025 18:56 IST

पुलिस ने बताया कि घटना सात जून की रात की है जब टेंट का काम करने वाले वीरू जाटव की रेहड़ी लगाने वाले काशीराम प्रजापत ने कथित तौर पर भाड़े पर बुलाए अपने साथियों की मदद से हत्या कर दी। उसने बताया कि काशीराम कथित तौर पर वीरू की पत्नी अनीता का प्रेमी है।

Open in App
ठळक मुद्दे बच्चे ने कहा कि रात में चारपाई हिलने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। कोशिश की तो काशीराम ने उठा लिया और चुप रहने के लिए धमकाया।पिता देर से घर आए और उसे सोने से पहले अपना फोन चार्ज करने के लिए कहा।

जयपुरः राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली कस्बे में नौ साल के एक बच्चे के सामने उसके पिता की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार यह हत्या बच्चे की मां के प्रेमी ने अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर की। हत्या के चश्मदीदी इस बच्चे ने पुलिस को बताया कि घटना के समय उसकी मां चुपचाप खड़ी रही। पुलिस ने बताया कि घटना सात जून की रात की है जब टेंट का काम करने वाले वीरू जाटव की रेहड़ी लगाने वाले काशीराम प्रजापत ने कथित तौर पर भाड़े पर बुलाए अपने साथियों की मदद से हत्या कर दी। उसने बताया कि काशीराम कथित तौर पर वीरू की पत्नी अनीता का प्रेमी है।

खेड़ली के थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘अपने बयान में बच्चे ने कहा कि रात में चारपाई हिलने की आवाज सुनकर उसकी नींद खुली। उसने देखा कि काशीराम उसके पिता का मुंह तकिये से दबा रहा था जबकि उसकी मां अनीता पास में खड़ी होकर देख रही थी। जब लड़के ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो काशीराम ने उसे उठा लिया और चुप रहने के लिए धमकाया।’’

सिंह के अनुसार, ‘‘लड़के ने बताया कि वारदात की रात उसके पिता देर से घर आए और उसे सोने से पहले अपना फोन चार्ज करने के लिए कहा। अनीता ने बच्चे को जल्दी सोने के लिए कहा। रात में बच्चे ने शोर सुना और कथित तौर पर अपनी मां को काशीराम और चार अन्य लोगों को अंदर लाने के लिए दरवाजा खोलते देखा।’’ बच्चे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने पापा पर हमला होते देखा।

मम्मी ने कुछ नहीं कहा। मैंने पापा के पास जाने की कोशिश की, लेकिन काशीराम अंकल ने मुझे उठाया और डांटा। फिर पापा ने हिलना बंद कर दिया। मम्मी बहुत बुरी है। उसने पापा को मरवा दिया।’’ पुलिस के अनुसार अनीता तथा वीरू दोनों पहले से तलाकशुदा थे और दोनों का प्रेम विवाह हुआ था।

उसने बताया कि अनीता एक किराना की दुकान करती थी जहां वह कचोरी आदि का ठेला लगाने वाले काशीराम के संपर्क में आई। पुलिस ने बताया कि धीरे-धीरे उनके बीच संबंध प्रगाढ़ होते गए और उन्होंने कथित तौर पर वीरू की हत्या की साजिश रची। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश चंद ने बताया, ‘‘घटना को षडयंत्रपूर्वक अंजाम दिया गया।

काशीराम ने चार लोगों को इस काम के लिए दो लाख रुपये दिए थे। हत्या की रात अनीता ने उनके लिए दरवाजा खोला। वह मूकदर्शक बनी रही, जबकि उसके पति की गला दबाकर हत्या कर दी गई।’’ वीरू की हत्या के बाद अनीता ने अपनी जेठानी को फोन किया और दावा किया कि वीरू अचानक बीमार पड़ गया है।

हालांकि, वीरू के बड़े भाई गब्बर को ‘साइलेंट अटैक’ की बात पर संदेह हुआ। पुलिस ने बताया कि बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। थानाधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और बच्चे के विस्तृत बयान से घटनाओं की कड़ी जोड़ी गई जिसके बाद मामले से पर्दा हटा।’’ उन्होंने बताया कि अनीता को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली