लाइव न्यूज़ :

अलवर गैंगरेप पीड़िता की मांग, पांचों आरोपियों को हो फांसी की सजा, सुनाई उस दिन की आपबीती

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 10, 2019 16:00 IST

राजस्थान अलवर गैंगरेप में पति के सामने एक 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से मुख्य आरोपी समेत सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के साथ लगातार तीन घंटे आरोपियों ने बलत्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी लीं। अलवर ग्रामीण के पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया।

राजस्थान अलवर गैंगरेप पीड़‍िता ने मांग की है कि पांचों आरोपियों को फांसी की सजा हो। पीड़िता ने कहा है कि वो पांचों को फांसी के फंदे पर जल्द से जल्द देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा है कि वो न्याय के लिए लड़कर अपना वक्त बर्बाद नहीं करना चाहती बल्कि पांचों के लिए फांसी की सजा चाहती हैं। पीड़िता की उम्र 20 साल है। 26 अप्रैल को पांच लोगों ने पीड़िता का पति के सामने तीन घंटों तक रेप किया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक अलवर गैंगरेप पीड़‍िता ने कहा है कि वो 12वीं की पढ़ाई आगे भी जारी रखना चाहती हैं। बता दें कि पीड़िता जब 12वीं में पढ़ रही थी, तभी उसकी शादी हो गई थी। पीड़िता ने बताया, मैंने पांचों आरोपियों को जितना रोका उन लोगों ने मेरा रेप उतना ज्यादा किया है। मैं सदमे में हूं पूरी जिंदगी ये घटना मेरा पीछा करते रहेगी। मैं चाहती हूं कि उन पांचों को जिन्‍होंने मेरा रेप किया, वीडियो बनाया और जिंदगी बर्बाद किया उनको फांसी की सजा दी जाए। 

तीन घंटे तक किया गया लगातार रेप 

रेप पीड़िता ने बताया कि पांचों आरोपियों ने तीन घंटे तक कई बार महिला से रेप किया। घटना के बाद पीड़िता को एक आरोपी ने फोन किया और रिकॉर्ड किए गए 11 वीडियो लीक ना करने के लिए पैसों की भी मांग की। 

स्थानीय पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से किया था मना 

पीड़िता के पति ने इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की कई बार प्रार्थना की लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया। उसी दौरान आरोपियों ने व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल कर दिया। जब आरोपियों में से एक ने 4 मई को गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, तब भी पुलिस ने एफआईआर लिखने में आनाकानी की थी। हालांकि मामला उजागर होने के बाद जब बीजेपी समेत विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा। 

अलवर पुलिस अधीक्षक राजीव पचार को हटा कर एपीओ (पद स्थापन की प्रतीक्षा में) किया गया और थानाधिकारी को निलंबित कर चार पुलिस कर्मियों को पुलिस लाईन भेजा गया। अलवर ग्रामीण के पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया।

अलवर गैंगरेप पूरा मामला

26 अप्रैल को आरोपियों ने थानागाजी—अलवर रोड पर मोटर साइकिल पर जा रहे दंपति को रोका और पति की पिटाई की। तीन घंटे तक रेप और पूरी घटना की वीडियो बनाई। 20 वर्षीय महिला अपने पति के साथ बाजार शॉपिंग करने गईं थी। घटना का वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने रेप पीड़िता को ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की। पुलिस के अनुसार, गैंगरेप में शामिल सभी आरोपी ट्रक ड्राइवर या हेल्पर हैं। राजस्थान अलवर गैंगरेप में पति के सामने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से मुख्य आरोपी समेत सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

रेप आरोपी काम करने वाले आरोपी दबंग परिवार से आते हैं और उनका राजनीतिक प्रभाव भी है। इस मामले में  भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी अधिनियम की धारा 147, 149, 323, 341, 354B, 376 (D) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अलवर गैंगरेप पीड़िता को आर्थिक सहायता

राज्य सरकार ने थाना गाजी गैंगरेप पीड़िता को अनुसूचित जाति/जन जाति और अनुसूचित जनजाति(अत्याचार निवारण) नियम-1989 नियम 1995 एवं यथा संशोधित 2018के नियम 12(4) के प्रावधानों के तहत 4 लाख 12 हजार 500 रूपये की अंतरिम सहायता राशि स्वीकृत की है।

टॅग्स :राजस्थानगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत