लाइव न्यूज़ :

अलवर गैंगरेप मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार, पति के सामने पत्नी का किया था रेप

By भाषा | Updated: May 9, 2019 20:47 IST

इस सामूहिक दुष्कर्म मामले की समाज के सभी वर्गों ने कड़ी निंदा की है। विपक्षी भाजपा ने सरकार पर लोकसभा चुनाव के चलते मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। अलवर, अजमेर, सवाईमाधोपुर और चुरू सहित राज्य भर में कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन हुए।

Open in App

राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में पति के सामने एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में से मुख्य आरोपी समेत सभी आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं। इस संबंध में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलवर ग्रामीण के पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन शर्मा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने बृहस्पतिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया।

 सामूहिक दुष्कर्म में शामिल मुख्य आरोपी छोटे लाल गुर्जर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। अधिकारी ने बताया, ‘‘मामले में लिप्त पांचवें आरोपी हंसराज गुर्जर को बुधवार रात मथुरा से गिरफ्तार कर लिया गया।’’ पुलिस ने बताया, ‘‘सामूहिक दुष्कर्म मामले में लिप्त पांच आरोपियों इंद्रराज गुर्जर, अशोक गुर्जर, महेश गुर्जर, हंसराज गुर्जर को पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने और मुकेश गुर्जर को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जबकि घटना का मुख्य आरोपी छोटे लाल अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।’’

 

इस सामूहिक दुष्कर्म मामले की समाज के सभी वर्गों ने कड़ी निंदा की है। विपक्षी भाजपा ने सरकार पर लोकसभा चुनाव के चलते मामले को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। अलवर, अजमेर, सवाईमाधोपुर और चुरू सहित राज्य भर में कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन हुए। भाजपा नेता बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सर्किल पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद एक ज्ञापन देने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, हालांकि कलेक्टर उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे।

भाजपा सांसद और केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया, ‘‘हमने पहले ही जिला कलेक्टर से लिखित में ज्ञापन देने का समय और स्वीकृति ले ली थी, लेकिन वह सीट पर उपलब्ध नहीं थे। यह गंभीर मामला है। लोग जानना चाहते हैं कि राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान किसने इस मामले को दबाने के निर्देश दिेये।’’ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा, ‘‘यह वीभत्स अपराध है और राज्य सरकार पर कलंक है। मामले में समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। लोकसभा चुनाव में नुकसान को देखते हुए सरकार ने इस मामले को दबाने की कोशिश की है। जिन कांग्रेसी नेताओं ने मामले को दबाने के निर्देश दिये हैं, वे भी अपराधी हैं।’’

26 अप्रैल को आरोपियों ने थानागाजी—अलवर रोड पर मोटरसाइकिल से जा रहे दंपति को रोका और पति की पिटाई कर दी। उन्होंने पति के सामने ही महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। एक आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। आरोपियों ने पीड़िता के पति को धन नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। इस संबंध में दो मई को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों में से एक आरोपी मुकेश ने घटना का वीडियो बनाया था। 

टॅग्स :राजस्थानगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत