लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हुई हैवानियत की हद पार: तीन साल की मासूम का हुआ रेप, बच्ची की हालत गंभीर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 21, 2018 13:32 IST

दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में हैवानियत की हदें पार हुई हैं। खबर के अनुसार एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ एक युवक ने रेप किया है।

Open in App

नई दिल्ली( 21 मार्च): दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में हैवानियत की हदें पार हुई हैं। खबर के अनुसार एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ एक युवक ने रेप किया है। मासूम को आरोपी बिजली चले जाने के बाद अगवा कर चांद सिनेमा के पास पार्क में ले गया, जहां उसने उस मासूम के साथ इस घिनौने काम को किया है।

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गया। वहीं, मासूस की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। खबर के मुताबिक बच्ची को पहले एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत खराब होने के बाद में उसे एम्स रेफर कर दिया गया। इस मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शंकर (22) को गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना के बाद से इलाके के लोगों ने जमकर रोष व्यक्त किया है। वहीं आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ये लोग शांत हुए हैं।  पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ त्रिलोकपुरी इलाके में रहती है। पुलिस ने बताया है कि बच्ची के पिता फलों की दुकान लगाते हैं, वह घटना वाले दिन वहीं खड़ी थी और उसी समय लाइट चली गई। 

आरोपी ने इसका फायदा उठाते हुए बच्ची को उठा लिया और इस वारदात को अंजाम दिया है और चांद सिनेमा के पास वारदात को अंजाम देकर आरोपी उसे रेहड़ी के पास छोड़ दिया। मासूम खून से लथपथ थी।जिसके बाद बच्ची के परिजनों नेउसे एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे एम्स भेज दिया गया। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

टॅग्स :रेपक्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा