केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 16, 2022 21:45 IST2022-11-16T21:41:26+5:302022-11-16T21:45:06+5:30

बंगालः मुकदमे की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई और गिरफ्तारी वारंट जब जारी किया गया, उस वक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिथ प्रामाणिक की ओर से कोई वकील मौजूद नहीं था।

Alipurduar Union Minister Nisith Pramanik issued Arrest warrant Cases theft two jewelery shops 13 years ago | केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें क्या है पूरा मामला

अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन और बिरपारा के पास स्थित गहनों की दुकानों में 2009 में चोरी हुई थी। (file photo)

Highlightsमंत्री के साथ-साथ एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी 11 नवंबर को वारंट जारी किया गया।प्रामाणिक के वकील दुलाल घोष ने हालांकि अपने अगले कानूनी कदम के बारे में नहीं बताया। अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन और बिरपारा के पास स्थित गहनों की दुकानों में 2009 में चोरी हुई थी।

अलीपुरद्वारः अलीपुरद्वार की एक अदालत ने 13 साल पहले आभूषणों की दो दुकानों में हुई चोरियों के मामले में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

मुकदमे की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई और गिरफ्तारी वारंट जब जारी किया गया उस वक्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रामाणिक की ओर से कोई वकील मौजूद नहीं था। मंत्री के साथ-साथ एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी 11 नवंबर को वारंट जारी किया गया।

प्रामाणिक के वकील दुलाल घोष ने हालांकि अपने अगले कानूनी कदम के बारे में नहीं बताया। अलीपुरद्वार रेलवे स्टेशन और बिरपारा के पास स्थित गहनों की दुकानों में 2009 में चोरी हुई थी। सरकारी वकील जे. मजूमदार ने बुधवार को बताया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर उत्तरी 24 परगना जिले के ‘एमपी/एमएलए’ अदालत से इस मुकदमे को अलीपुरद्वार अदालत में स्थानांतरित किया गया।

उत्तर बंगाल में बांग्लादेश की सीमा से सटे दिनहाटा कस्बे के रहने वाले प्रामाणिक 2019 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए। वह फरवरी, 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वह तृणमूल कांग्रेस में थे, जहां से पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। संपर्क करने पर अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

Web Title: Alipurduar Union Minister Nisith Pramanik issued Arrest warrant Cases theft two jewelery shops 13 years ago

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे