लाइव न्यूज़ :

Alipurduar: लड़की से रेप के बाद हत्या?, गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2024 16:13 IST

Alipurduar: अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों का मानना है कि वह इस घटना के आरोपियों में से एक था।अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया मृतक की उम्र 30-40 साल के बीच है।

Alipurduar:पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और फिर उसकी हत्या किए जाने की घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फालाकाटा इलाके में शुक्रवार दोपहर को यह घटना हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव एक तालाब में मिला जिसके बाद ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पेड़ से बांध कर बेरहमी से उसकी पिटाई की क्यों‍कि स्थानीय लोगों का मानना है कि वह इस घटना के आरोपियों में से एक था।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र 30-40 साल के बीच है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलाने तथा आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी को मौत की सजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अधिकारी ने बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली