लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़: यूपी पुलिस के सिपाही ने नशीले पदार्थ पिलाकर पहले युवती के साथ किया रेप फिर बनाया वीडियो, मुंह खोलने पर पूरे परिवार समेत जान से मारने की दी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 13:03 IST

शिकायत में युवती ने कहा है कि आरोपी द्वारा दी गए शीतल पेय पी कर वह बेहोश हो गई थी जिसके बाद सिपाही ने उसे मथुरा के एक होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसका वीडियो भी बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस के एक सिपाही पर रेप का आरोप लगा है। मामले में आरोपी ने पीड़िता के अश्लील वीडियो भी बनाया था।आरोपी पर केस दर्ज हो गया है।

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक सिपाही पर युवती के रेप करने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, इगलास थाने में तैनात एक सिपाही के खिलाफ शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिला कर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को जानकारी दी है। 

पुलिस ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के आदेश पर सौरिख थाने में तैनात सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि नशीले पदार्थ मिलाकर होटल में युवती के साथ जबरदस्ती की है और मामले में चुप भी रहने को कहा है। युवती ने बताया कि आरोपी ने इसका वीडियो भी बनाया है। पुलिस आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में युवती का आरोप है कि एटा के नया बास गांव का निवासी शशि कपूर ने 24 मई की रात उसके घर पहुंचा और पत्नी के बीमार होने की बात कही थी। युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि परिचित होने के कारण वह सिपाही के साथ चली गई जिसने रास्ते में उसे नशीले पदार्थ वाला शीतल पेय पिलाया था। युवती के अनुसार, वह शीतल पेय पी कर बेहोश हो गई जिसके बाद सिपाही ने उसे मथुरा के एक होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसका वीडियो भी बनाया था। बताया जा रहा है कि युवती का परिचित सिपाही कपूर इगलास थाने में तैनात है।

सिपाही ने पीड़िता और उसके घर वालों को जान से मारने की दी थी धमकी

शिकायत के अनुसार, सिपाही ने उसे घटना के बारे में मुंह खोलने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके अनुसार, घर वालों ने किसी तरह उसका पता लगा कर उसे सिपाही के चंगुल से मुक्त कराया और फिर उसने शिकायत दर्ज कराई।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceरेपवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद