लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः मांस की दुकान पर दो लोगों के बीच मामूली बात पर कहासुनी, एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2023 13:10 IST

पुलिस के अनुसार, सासनी गेट थाना क्षेत्र के संवेदनशील सराय सुल्तानी इलाके में मांस की एक दुकान पर दो लोगों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई, जो बाद में दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प की वजह बनी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया।स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कड़ी निगरानी की जा रही है।

अलीगढ़ः अलीगढ़ में मांस की एक दुकान में हुए झगड़े में दो लोग घायल हो गये। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सासनी गेट थाना क्षेत्र के संवेदनशील सराय सुल्तानी इलाके में मांस की एक दुकान पर दो लोगों के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई, जो बाद में दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प की वजह बनी।

पुलिस के मुताबिक जैसे ही यह खबर आसपास के इलाके में फैली, दोनों समुदायों के सदस्यों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया।

जिले के अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मंगलवार तड़के पत्रकारों को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गयी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

उप्र: पिता के शराब पीने से रोकने पर बेटे ने की आत्महत्या

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में परिवार के कथित तौर पर शराब पीने से रोकने पर 18 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में सोमवार को रितिक (18) का शव उसके घर के एक कमरे में फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि रितिक 11वीं कक्षा का छात्र था और उसे शराब पीने की आदत हो गई थी। सोमवार को रितिक के पिता राजेश प्रसाद ने उसे इसको लेकर डांटा था, जिसके बाद रितिक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज