लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ हत्याकांड: टप्पल में सड़कों पर उतरे लोग, आरोपियों के खिलाफ फांसी की मांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2019 13:49 IST

अलीगढ़ हत्याकांड की जांच SIT कर रही है। बच्ची 30 मई को अपने घर के बाहर से गायब हो गई थी 2 जून को उसकी क्षत-विक्षत लाश कूड़े के ढेर में मिली थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची के शव कई भागों में कटे हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''आरोपी जाहिद की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।''बच्ची के पिता ने पहले ही दिन हत्या का शक मुहल्ले के जाहिद पर जताया था। 

अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की हत्या ने पूरे देश को झखझोर कर रख दिया है। इस मामले में अबतक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और दो फिलहाल फरार हैं। गिरफ्तार चार लोगों में एक महिला भी शामिल है। हत्याकांड को देखते टप्पल में आज विरोध प्रदर्शन हो रहा है। लोगों सड़कों पर उतर आए हैं। अलीगढ़ के टप्पल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारी सुरक्षा बलों के बावजूद भी लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोग आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। 

अलीगढ़ में विरोध प्रदर्शन देखते हुए दूसरे दिन भी सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च किया। अलीगढ़ हत्याकांड की जांच SIT कर रही है। बच्ची  30 मई को अपने घर के बाहर से गायब हो गई थी 2 जून को उसकी क्षत-विक्षत लाश कूड़े के ढेर में मिली थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची के शव कई भागों में कटे हुए थे। बच्ची के पिता ने पहले ही दिन हत्या का शक मुहल्ले के जाहिद पर जताया था। 

शनिवार को अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''आरोपी जाहिद की पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का शव जिस कपड़े में लिपटा हुआ था वह जाहिद की पत्नी का साड़ी का था। हम पीड़ित परिवार से मिले हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले। मामले में चार्जशीट बनानी है।'' 

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह