लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ः शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिला कर मथुरा के होटल में युवती के साथ दुष्कर्म, इगलास थाने में तैनात सिपाही पर मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2022 15:54 IST

युवती का आरोप है कि एटा के नया बास गांव का निवासी शशि कपूर 24 मई की रात उसके घर पहुंचा और पत्नी के बीमार होने की बात कही। युवती का परिचित सिपाही कपूर इगलास थाने में तैनात है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के आदेश पर सौरिख थाने में तैनात सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वह सिपाही के साथ चली गई जिसने रास्ते में उसे नशीले पदार्थ वाला शीतल पेय पिलाया।शीतल पेय पी कर बेहोश हो गई जिसके बाद सिपाही ने उसे मथुरा के एक होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया।

कन्नौजः अलीगढ़ जिले के इगलास थाने में तैनात एक सिपाही के खिलाफ शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिला कर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के आदेश पर सौरिख थाने में तैनात सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। युवती का आरोप है कि एटा के नया बास गांव का निवासी शशि कपूर 24 मई की रात उसके घर पहुंचा और पत्नी के बीमार होने की बात कही। युवती का परिचित सिपाही कपूर इगलास थाने में तैनात है।

युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वह सिपाही के साथ चली गई जिसने रास्ते में उसे नशीले पदार्थ वाला शीतल पेय पिलाया। युवती के अनुसार, वह शीतल पेय पी कर बेहोश हो गई जिसके बाद सिपाही ने उसे मथुरा के एक होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाया।

शिकायत के अनुसार, सिपाही ने उसे घटना के बारे में मुंह खोलने पर वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उसके अनुसार, घर वालों ने किसी तरह उसका पता लगा कर उसे सिपाही के चंगुल से मुक्त कराया और फिर उसने शिकायत दर्ज कराई।

बलिया में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित बलात्कार के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। नगरा थाना के प्रभारी देवेंद्र नाथ दूबे ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर उसी के गांव के रहने वाले युवक राजा गुप्ता के विरुद्ध बुधवार को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने तहरीर का हवाला देते हुए बताया कि राजा गुप्ता से किशोरी की फोन पर बातचीत होती थी। राजा ने ब्लैकमेल कर उसके साथ गत 19 मई को कथित बलात्कार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डर कर किशोरी खामोश रही लेकिन बाद में अपने अभिभावकों को आपबीती बताई। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। राजा गुप्ता को बृहस्पतिवार को तड़के उसके गांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुराउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना