पति ने उकसाया और दो मंजिला मकान की छत से कूदी पत्नी, मुंह के बल गिरी और बेसुध पड़ी वाइफ को हाथों से मार रहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2025 17:47 IST2025-09-03T17:46:34+5:302025-09-03T17:47:23+5:30

Aligarh: वायरल हुए 30 सेकेंड के वीडियो में साड़ी पहने एक महिला बिना रेलिंग वाली छत के किनारे खड़ी दिखाई दे रही है और फिर वह नीचे कूद जाती है।

Aligarh Husband provoked wife jumped roof two-storey house fell face started hitting unconscious wife hands | पति ने उकसाया और दो मंजिला मकान की छत से कूदी पत्नी, मुंह के बल गिरी और बेसुध पड़ी वाइफ को हाथों से मार रहा

सांकेतिक फोटो

Highlightsपति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।नीचे वह मुंह के बल गिरती है और बेसुध पड़ी दिखाई देती है।कुछ ही देर बाद कुछ महिलाएं उसकी ओर दौड़ती हैं।

Aligarh:अलीगढ़ जिले में कथित रूप से अपने पति के उकसावे में आकर एक महिला अपने दो मंजिला मकान की छत से कूद गयी। उसे गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि गोंडा थाना क्षेत्र के डकोली गांव में सोमवार को एक महिला अपने दो मंजिला मकान की छत से कूद गयी। इस लोमहर्षक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। सूत्रों ने बताया कि महिला कथित रूप से अपने पति से अक्सर होने वाले विवाद से परेशान थी और इसी वजह से उसने मंगलवार को छत से छलांग लगा दी। उसका पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (इगलास) महेश कुमार ने कहा कि घटना में गम्भीर रूप से घायल हुई महिला के परिवार ने उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बतायी जाती है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।

वायरल हुए 30 सेकेंड के वीडियो में साड़ी पहने एक महिला बिना रेलिंग वाली छत के किनारे खड़ी दिखाई दे रही है और फिर वह नीचे कूद जाती है। नीचे वह मुंह के बल गिरती है और बेसुध पड़ी दिखाई देती है। कुछ ही देर बाद कुछ महिलाएं उसकी ओर दौड़ती हैं।

उनके पीछे एक आदमी आता है और बेसुध पड़ी महिला को हाथों से मारता हुआ दिखाई देता है। पुलिस ने कहा कि वीडियो की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसे किसने रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर साझा किया।

Web Title: Aligarh Husband provoked wife jumped roof two-storey house fell face started hitting unconscious wife hands

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे