हिंदू महासभा की नेता कोर्ट में हुई पेश,कहा- गांधी के पुतले पर गोलियां चलाई पर कोई पछतावा नहीं, क्राइम नहीं किया मैंने

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 6, 2019 12:37 IST2019-02-06T12:37:12+5:302019-02-06T12:37:12+5:30

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की पूजा पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांधी जी के पुतले को गोली मारी थी।

Aligarh Hindu Mahasabha’s Pooja Pandey her husband produced local court says No regrets | हिंदू महासभा की नेता कोर्ट में हुई पेश,कहा- गांधी के पुतले पर गोलियां चलाई पर कोई पछतावा नहीं, क्राइम नहीं किया मैंने

हिंदू महासभा की नेता कोर्ट में हुई पेश,कहा- गांधी के पुतले पर गोलियां चलाई पर कोई पछतावा नहीं, क्राइम नहीं किया मैंने

Highlightsउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की पूजा पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांधी जी के पुतले को गोली मारी थी।वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू महासभा की महिला नेता पूजा शकुन पांडेय समेत 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के नौरंगाबादा इलाके में महात्मा गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से फायरिंग करने वाली महिला और हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद छह फरवरी को ही पूजा शकुन पांडेय और उसके पति अशोक पांडेय की कोर्ट में पेशी होने वाली है।

कोर्ट में पेश होने के पहले पूजा शकुन पांडेय ने कहा, 'मुझे किसी बात का कोई अफसोस नहीं है। मैंने जो भी किया है वो संविधान के दायरे में किया है। मैंने अपने संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए किया है। मैंने कोई क्राइम नहीं किया है।' 

13 लोगों पर अलीगढ़ पुलिस ने दर्ज किया था केस 

पुलिस ने इस पूरे मामले में 13 लोगों पर केस दर्ज किया था। पहले ही इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। अलीगढ़ पुलिस ने मंगलवार की देर रात दोनों को गिरफ्तार किया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि के मुताबिक, बुधवार की रात को गांधी पार्क थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद इलाके में महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारकर जलाये जाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक को बुधवार रात जबकि दो को गुरुवार को पकड़ा गया।

महात्मा गांधी का पूतला फूंक लगाए गए थे  'गोडसे जिंदाबाद' के नारे 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की पूजा पांडे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांधी जी के पुतले को गोली मारी थी। पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां चलाईं, पेट्रोल छिड़कर पुतले को फूंका और मिठाई बांटी थी। इतना ही नहीं इस दौरान 'गोडसे जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए थे। 

क्या है पूरा मामला?

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरी ने बताया कि बुधवार को गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज नौरंगाबाद इलाके के एक घर में हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गांधी के पुतले पर एयर पिस्टल से गोलियां दागी। इसका वीडिया वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू महासभा की महिला नेता पूजा शकुन पांडेय समेत 13 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अभी तक किसी को गिरफ्तार नही किया गया है जबकि पुलिस आरोपियो की धर पकड़ के लिये छापेमारी कर रही है।

Web Title: Aligarh Hindu Mahasabha’s Pooja Pandey her husband produced local court says No regrets

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे