लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़: गला घोंटकर की गई थी ढाई साल की बच्ची हत्या, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 6, 2019 10:58 IST

बच्ची के शव को कुत्तों ने नोंच डाला था। परिजनों ने रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि बच्ची की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया, जिसके बाद कुत्तों ने मिट्टी खोदकर शव को नोंच डाला।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने रेप की बात से इनकार किया।पुलिस ने कहा कि बच्ची की आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है। बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई थी।

अलीगढ़ के टप्पल इलाके बीती 2 मई को ढाई साल की एक बच्ची की लाश मिली थी। पुलिस ने अब जानकारी दी है कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई थी और उसके साथ बलात्कार नहीं हुआ था। अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''31 मई को पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है, बलात्कार का कोई संकेत नहीं मिला। व्यक्तिगत दुश्मनी का मामला दर्ज कर लिया गया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है।''

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची के शव को कुत्तों ने नोंच डाला था। परिजनों ने रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि बच्ची की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया, जिसके बाद कुत्तों ने मिट्टी खोदकर शव को नोंच डाला। 

परिजनों को जब पता चला कि क्षत-विक्षत हालत में जो शव मिला है वह उन्हीं की बच्ची है तो उनके ऊपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। गुस्साए परिजनों और लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस पर आरोप लगा कि उसने शुरू में मामले को गंभीरता से नहीं लिया और फिर बच्ची का शव मिलने के बाद जब आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब जाकर वह हरकत में आई।

पुलिस मामले को आपसी रंजिश का बता रही है और उसके पैसों के लेन-देन से भी जुड़ा होने पर शक जता रही है।

टॅग्स :क्राइमअलीगढ़क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास