लाइव न्यूज़ :

Aligarh Crime News: पुलिस चौकी में गोली लगने से घायल महिला की मौत, आरोपी दरोगा मनोज शर्मा अरेस्ट, पासपोर्ट सत्यापन के लिए पुलिस चौकी गई थी और इसी दौरान...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2023 18:56 IST

Aligarh Crime News: अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने बताया, ‘‘आठ दिसंबर को पुलिस चौकी में उप-निरीक्षक मनोज शर्मा की पिस्तौल से चली गोली इशरत निगार (55) के सिर में लग गई थी। उनका यहां जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा था। 14 दिसंबर की रात उनकी मौत हो गयी थी।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।भारतीय दंड संहिता की धारा 3O7 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था।निगार पासपोर्ट सत्यापन के लिए एक पुलिस चौकी गई थी, इसी दौरान यह घटना हुई।

Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले के कोतवाली इलाके की एक पुलिस चौकी में गोली लगने से घायल हुई महिला की मौत के मामले के आरोपी पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) मनोज शर्मा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘आठ दिसंबर को पुलिस चौकी में उप-निरीक्षक मनोज शर्मा की पिस्तौल से चली गोली इशरत निगार (55) के सिर में लग गई थी। उनका यहां जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा था। 14 दिसंबर की रात उनकी मौत हो गयी थी।’’

उन्होंने बताया कि शर्मा की पिस्तौल से गोली लगने से महिला के घायल होने के तुरंत बाद शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 3O7 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, निगार पासपोर्ट सत्यापन के लिए एक पुलिस चौकी गई थी, इसी दौरान यह घटना हुई।

घटना के बाद से उप निरीक्षक फरार था और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था और पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उप निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद नैथानी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से गहन जांच की जा रही है कि गोली 'लापरवाही' के कारण गलती से चली थी या नहीं।

उन्होंने कहा कि पूरा पुलिस विभाग शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और पूरा न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि शस्त्रागार के जिस मुंशी प्रभारी ने घटना से कुछ देर पहले हथियार सौंपा था, उसे आरोपी पुलिसकर्मी को हथियार सौंपने में लापरवाही बरतने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास