लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़: छात्रा को अश्लील संदेश भेजा, डिग्री कॉलेज के शिक्षक शजरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2025 19:24 IST

Aligarh: शिक्षक को आंतरिक जांच लंबित रहने तक वार्ष्णेय महाविद्यालय से दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि छात्रा ने पुलिस से शिकायत की थी। 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनका संगठन आंदोलन शुरू करेगा।आरोपी शिक्षक का मोबाइल फोन जांच के लिये जब्त कर लिया गया है।

Aligarh: अलीगढ़ जिले में एक छात्रा को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक डिग्री कॉलेज के शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने यहां बताया कि जिले के गांधी पार्क थाने में शजरुद्दीन नामक एक शिक्षक के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। उसने बताया कि शजरुद्दीन पर अपनी एक छात्रा को मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप है। यह मामला पिछले दो दिनों से गरमाया हुआ था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों के नेतृत्व में छात्रों ने आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की। शिक्षक को आंतरिक जांच लंबित रहने तक वार्ष्णेय महाविद्यालय से दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि छात्रा ने पुलिस से शिकायत की थी। कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने पुलिस पर शिकायत पर कार्रवाई करने में ‘‘आधिकारिक लापरवाही और देरी करने’’ का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा के नेता अमित गोस्वामी ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी शिक्षक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनका संगठन आंदोलन शुरू करेगा।

प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्रशासन ने घोषणा की कि आंतरिक जांच लंबित रहने तक शजरुद्दीन को दो महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एम.एस. पाठक ने बताया कि आरोपी शिक्षक का मोबाइल फोन जांच के लिये जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मोबाइल फोन के रिकॉर्ड सहित सभी साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह