लाइव न्यूज़ :

19 साल के गोलू ने कमरे में बंद कर 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश की, पीड़िता शोर मचाई और चंगुल से छूटने में कामयाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2025 17:59 IST

अलीगढ़ः पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कमलेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबाबू सिंह इंटर कॉलेज के चौकीदार के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।लड़की ने शोर मचाया और किसी तरह उसके चंगुल से छूटने में कामयाब रही। गुस्साई भीड़ स्कूल परिसर में जमा हो गई और उस युवक को पकड़कर पूरे गांव में घुमाया।

अलीगढ़ः अलीगढ़ जिले में एक स्कूल में आठ साल की लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश करने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बन्ना देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में बाबू सिंह इंटर कॉलेज के चौकीदार के बेटे को शनिवार शाम को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया जब यह खबर फैली कि बाबू सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की कल सदमे की हालत में घर लौटी थी, जब एक 19 साल के युवक गोलू ने उसे एक कमरे में बंद करके यौन उत्पीड़न की नाकाम कोशिश की। पुलिस के अनुसार, लड़की ने शोर मचाया और किसी तरह उसके चंगुल से छूटने में कामयाब रही।

खबर फैलते ही गुस्साई भीड़ स्कूल परिसर में जमा हो गई और उस युवक को पकड़कर पूरे गांव में घुमाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कमलेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअलीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा