19 साल के गोलू ने कमरे में बंद कर 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश की, पीड़िता शोर मचाई और चंगुल से छूटने में कामयाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2025 17:59 IST2025-09-14T17:58:04+5:302025-09-14T17:59:44+5:30

अलीगढ़ः पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कमलेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Aligarh 19-year-old Golu tried molest 8-year-old girl locking room victim raised alarm managed escape clutches | 19 साल के गोलू ने कमरे में बंद कर 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश की, पीड़िता शोर मचाई और चंगुल से छूटने में कामयाब

सांकेतिक फोटो

Highlightsबाबू सिंह इंटर कॉलेज के चौकीदार के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।लड़की ने शोर मचाया और किसी तरह उसके चंगुल से छूटने में कामयाब रही। गुस्साई भीड़ स्कूल परिसर में जमा हो गई और उस युवक को पकड़कर पूरे गांव में घुमाया।

अलीगढ़ः अलीगढ़ जिले में एक स्कूल में आठ साल की लड़की से छेड़छाड़ की कोशिश करने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बन्ना देवी थाना क्षेत्र के एक गांव में बाबू सिंह इंटर कॉलेज के चौकीदार के बेटे को शनिवार शाम को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्र में उस समय हंगामा मच गया जब यह खबर फैली कि बाबू सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली एक लड़की कल सदमे की हालत में घर लौटी थी, जब एक 19 साल के युवक गोलू ने उसे एक कमरे में बंद करके यौन उत्पीड़न की नाकाम कोशिश की। पुलिस के अनुसार, लड़की ने शोर मचाया और किसी तरह उसके चंगुल से छूटने में कामयाब रही।

खबर फैलते ही गुस्साई भीड़ स्कूल परिसर में जमा हो गई और उस युवक को पकड़कर पूरे गांव में घुमाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कमलेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Web Title: Aligarh 19-year-old Golu tried molest 8-year-old girl locking room victim raised alarm managed escape clutches

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे