लाइव न्यूज़ :

अलवर गैंगरेप कांड: पीड़िता का पांच आरोपियों ने 3 घंटे तक किया था रेप!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 16:44 IST

पीड़िता के साथ 26 अप्रैल को उसके पति के सामने पांच युवकों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया गया था कि महिला अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पीड़िता के साथ 26 अप्रैल को उसके पति के सामने पांच युवकों ने बारी-बारी से बलात्कार किया

राजस्थान के अलवर में गैंगरेप मामले में एक नई बात सामने खुलकर आई है। अलवर में 26 अप्रैल थानागाजी इलाके में एक महिला से उसके पति के सामने पांच लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया था। बताया जा रहा कि महिला के साथ लगातार तीन घंटे आरोपियों ने बलत्कार किया। इसके बाद आरोपियों ने अश्लील वीडियो और तस्वीरें भी लीं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि आरोपियों को जितना उसने रोका, उन्होंने उतनी ही दरिंदगी की। पांचों आरोपियों ने तीन घंटे तक कई बार महिला से रेप किया। इसके साथ ही उन्हीं आरोपियों में से एक आरोपी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इसके बाद उन्होंने वीडियो लीक ना करने के एवज में पैसों की भी मांग की। 

बता दें कि सरकार ने अलवर जिले के थाना गाजी क्षेत्र में एक महिला के साथ पांच आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले के संदर्भ में अलवर के पुलिस अधीक्षक राजीव पचार को हटा दिया है। वहीं,मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी भी दो आरोपी फरार हैं। 

 जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि पीड़िता के साथ 26 अप्रैल को उसके पति के सामने पांच युवकों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। इस संबंध में पीड़िता ने थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बताया गया था कि महिला अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी। इस बीच दपंति को कुछ लोगों ने रोक लिया और डरा धमकार रेत के टीलों के पीछे ले गए, जहां उन्होंने पति के सामने बारी-बारी से रेप किया। साथ ही साथ उन्होंने अश्लील वीडियो और तस्वीर कैप्चर की, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया कि यह घिनौना काम करने वाले आरोपी दबंग परिवार से आते हैं और उनका राजनीतिक प्रभाव भी है। इस मामले में  भारतीय दंड संहिता और एससी/एसटी अधिनियम की धारा 147, 149, 323, 341, 354B, 376 (D) और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया था।  

टॅग्स :गैंगरेपराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद