लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: रामबन में अल कायदा का आतंकी पकड़ा गया, सोपोर में आईईडी धमाके के जिम्मेदार दो आतंकी गिरफ्तार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 7, 2022 18:45 IST

जानकारी के अनुसार, रामबन पुलिस ने विशेष सूचना पर कार्य करते हुए आतंकी अमीरुद्दीन खान को पकड़ा है। वह आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देरामबन पुलिस ने विशेष सूचना पर कार्य करते हुए आतंकी अमीरुद्दीन खान को पकड़ा हैअलकायदा से जुडा हुआ अमीरुद्दीन खान पश्चिम बंगाल के मशीता हाओरा का रहने वाला है

जम्मू: रामबन जिले में सुरक्षाबलों ने अलकायदा से संबंध रखने वाले एक आतंकी को हथियारों समेत पकड़ा है। इस गिरफतारी के बाद सुरक्षाबलों की परेशानी बढ़ गई है। जबकि सोपोर में पुलिस ने बांडीपोरा में आईईडी धमाके की साजिश में लिप्त दो स्थानीय आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि जिला रामबन में पुलिस और सुरक्षाबलों ने अलकायदा के एक आतंकी को पकड़ा है। उसके पास से एक ग्रेनेड भी बरामद किया गया है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, रामबन पुलिस ने विशेष सूचना पर कार्य करते हुए आतंकी अमीरुद्दीन खान को पकड़ा है। वह आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ा हुआ है और पश्चिम बंगाल के मशीता हाओरा का रहने वाला है। 

पुलिस को उसके पास से एक चीनी ग्रेनेड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर सोपोर में पुलिस ने बांडीपोरा में आईईडी धमाके की साजिश में लिप्त दो स्थानीय आतंकियों इरशाद गनई उर्फ शाहिद और वसीम राजा को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से रिमोट से संचालित होने वाली दो आइईडी के अलावा बड़ी मात्रा में डेटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। 

इस बात का खुलावा कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि दोनों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि ये दोनों आतंकी उत्तरी कश्मीर के सोपोर से गिरफ्तार किए गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने एडीजीपी कश्मीर के हवाले से लिखा, "सोपोर पुलिस ने केनुसा बांडीपोरा में हाल ही में आईईडी विस्फोट की घटना का खुलासा किया है। 

इस मामले में 2 हाइब्रिड आतंकवादी इरशाद गनई उर्फ शाहिद और केनुसा बांडीपोरा के वसीम राजा को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 2 रिमोट नियंत्रित आईईडी डेटोनेटर बरामद किए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में जांच चल रही है।"

टॅग्स :जम्मू कश्मीरAl Qaedaपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत