लाइव न्यूज़ :

अक्षरधाम हमले का मास्टर माइंड मुख्य आरोपी जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 27, 2019 03:36 IST

अक्षरधाम हमला: एनएसजी के कमांडो ने इन दोनों आतंकवादियों को मार गिराया था। अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का कथित सदस्य भट हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर चला गया था।

Open in App

गुजरात के अक्षरधाम मंदिर पर 2002 में हुए हमले के कथित मुख्य षड्यंत्रकर्ता मोहम्मद यासीन भट को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे गुजरात आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से गिरफ्तार किया है। यहां 24 सितंबर, 2002 को अक्षरधाम मंदिर परिसर के भीतर दो आतंकवादियों ने घुस कर गोलीबारी की थी जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के एक कमांडो समेत 31 लोगों की मौत हो गई थी।

एनएसजी के कमांडो ने इन दोनों आतंकवादियों को मार गिराया था। अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का कथित सदस्य भट हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर चला गया था। गुजरात गृह विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसे एक गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया कि वह जम्मू-कश्मीर लौट आया है और अनंतनाग में लकड़ी की फैक्टरी में काम कर रहा था।

विज्ञप्ति में बताया गया कि स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तारी की गई। साथ ही इसमें बताया गया कि वहां की अदालत से ट्रांजिट रिमांड की इजाजत मिलने के बाद, एटीएस शुक्रवार की शाम भट के साथ अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंची। एटीएस के मुताबिक मंदिर पर हमला करने का षड्यंत्र रचने में भट ने अहम भूमिका निभाई थी और दूसरे आरोपी को एके-47 राइफल समेत अन्य हथियार एवं गोला-बारूद उपलब्ध कराए थे।

टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना