Akola Rape: 24 वर्षीय रिश्तेदार ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ 1 साल तक कई बार बलात्कार किया, आरोपी के घर रहकर पढ़ाई कर थी पीड़िता, अकेली होने पर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2024 15:35 IST2024-08-23T15:34:43+5:302024-08-23T15:35:44+5:30

Akola Rape: अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Akola Rape 24-year-old relative rape 10-year-old girl multiple times 1 year staying studies when she alone | Akola Rape: 24 वर्षीय रिश्तेदार ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ 1 साल तक कई बार बलात्कार किया, आरोपी के घर रहकर पढ़ाई कर थी पीड़िता, अकेली होने पर...

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी ने कई बार घर में अकेली होने पर उसका यौन उत्पीड़न किया।आरोपी पिछले वर्ष अगस्त से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। पीड़ित बच्ची के परिवार ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस से संपर्क किया।

Akola Rape: महाराष्ट्र के अकोला जिले में शुक्रवार को 10 वर्षीय बच्ची के साथ एक साल तक कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पीड़िता का रिश्तेदार है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर 24 वर्षीय आरोपी को आज तड़के उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उप-विभागीय पुलिस अधिकारी सतीश कुलकर्णी ने बताया कि बच्ची अपनी पढ़ाई के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां रह रही थी, जहां आरोपी ने कई बार घर में अकेली होने पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले वर्ष अगस्त से उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। पीड़ित बच्ची के परिवार ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Akola Rape 24-year-old relative rape 10-year-old girl multiple times 1 year staying studies when she alone

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे