आकांक्षा दुबे की माँ ने कहा- बेटी को न्याय नहीं मिला तो सीएम योगी के सामने आत्मदाह कर लूंगी, आरोपी समर सिंह फरार

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 3, 2023 14:05 IST2023-04-03T14:02:50+5:302023-04-03T14:05:01+5:30

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार, 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगा ली। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।

Akanksha Dubey's mother said will commit suicide in front of CM Yogi If daughter does not get justice | आकांक्षा दुबे की माँ ने कहा- बेटी को न्याय नहीं मिला तो सीएम योगी के सामने आत्मदाह कर लूंगी, आरोपी समर सिंह फरार

आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार, 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थी

Highlightsअभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार, 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थीअभिनेत्री की मां की शिकायत के बाद गायक समर सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ केस आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह अभी फरार है

नई दिल्ली: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के कथित आत्महत्या मामले में अभिनेत्री की माँ ने पुलिस अधिकारियों के से गुहार लगाई है। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि अगर उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला तो वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने आत्मदाह कर लेंगी। इस मामले में आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह अभी फरार है और पुलिस यूपी के अलावा मुंबई और पटना में भी उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां ने ही गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की शिकायत के बाद पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

समर सिंह के बारे में अभिनेत्री के चाचा मुन्ना दुबे ने भी कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था कि  समर इस बात से नाराज था कि आकाक्षा भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम कर रही है। अभिनेत्री के चाचा मुन्ना दुबे ने कहा, “समर सिंह कभी भी भोजपुरी अभिनेत्री को समय पर पैसा नहीं देता था। पैसे मांगने पर पूरी फीस न देकर कभी पांच-दस हजार रुपए पकड़ा देता था और बाकी पैसा बाद में देने की बात करता था। पैसों की जरूरत पड़ने पर जब आकांक्षा समर सिंह के पास अपने पैसे मांगने गयी तो विवाद हुआ। जब आकांक्षा ने कहा कि वह किसी और के साथ काम करेगी तब समर ने कहा कि अगर तुमने ऐसा किया तो अच्छा नहीं होगा।”

बता दें कि मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में रविवार, 26 मार्च को आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा ने सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगा ली। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि समर सिंह और संजय सिंह ने आकांक्षा से तीन साल से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा रोका था। उन्होंने ये भी कहा कि  21 मार्च को समर सिंह के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा दुबे ने खुद उनको फोन से इसकी जानकारी दी थी।
 

Web Title: Akanksha Dubey's mother said will commit suicide in front of CM Yogi If daughter does not get justice

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे