आकांक्षा दुबे मौत मामले में वाराणसी पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2023 14:24 IST2023-04-06T14:04:10+5:302023-04-06T14:24:09+5:30

आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। उनके गले में फांसी का फंदा लगा पाया गया था। इस मामले में अभिनेत्री की माँ मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Akanksha Dubey death case Lookout notice issued against Bhojpuri singer Samar Singh and his brother | आकांक्षा दुबे मौत मामले में वाराणसी पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

आकांक्षा दुबे मौत मामले में वाराणसी पुलिस ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस

Highlightsभोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। मामले में गायक समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह मुख्य आरोपी हैं।वाराणसी पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

वाराणसीः भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में वाराणसी पुलिस ने आरोपी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। सारनाथ थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को बताया कि आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गायक के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर सभी हवाई अड्डों के प्रशासन को उनके बारे में विस्तृत विवरण भेज दिया गया है ताकि वे देश छोड़ कर न भाग सकें।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे गत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं। उनके गले में फांसी का फंदा लगा पाया गया था। इस मामले में अभिनेत्री की माँ मधु दुबे ने भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

आकांक्षा भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं। इस बीच, आकांक्षा दुबे के परिवार की तरफ से मुकदमा लड़ रहे अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर वाराणसी पुलिस से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दावा किया है कि मरने से पहले आकांक्षा ने शराब पी थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका कहीं भी जिक्र नहीं है। उसके पेट में कोई भूरा केमिकल पाया गया है।

त्रिपाठी ने कहा कि रिपोर्ट में आकांक्षा की कलाई पर भी चोट के निशान होने की बात कही गई है जबकि पुलिस ने शव पर ऐसी किसी भी चोट का जिक्र नहीं किया था। मामले में समर सिंह मुख्य आरोपी है जो आकांक्षा दुबे के साथ कथित तौर पर रिश्ते में था। आकांक्षा की माँ ने समर के भाई पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उनकी बेटी को मारने की धमकी दी थी। समर सिंह और आकांक्षा दुबे कई गानों के एल्बम में साथ काम किए थे। अभिनेत्री की माँ का यह भी आरोप है कि समर सिंह उनकी बेटी को किसी अन्य के साथ काम नहीं करने देता था। समर पर आकांक्षा के परिवारवालों ने उसको मारने-पीटने का भी आरोप लगाए हैं।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Akanksha Dubey death case Lookout notice issued against Bhojpuri singer Samar Singh and his brother

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे