लाइव न्यूज़ :

25 वर्षीय दलित महिला के साथ पुजारी और अन्य लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, घर में अकेली पाकर गंदा काम और वीडियो बनाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2022 13:45 IST

पुलिस उपाधीक्षक अजमेर (उत्तर) छवि शर्मा ने पीड़िता की ओर से दायर शिकायत के हवाले से कहा, “आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाया। इसके बाद उसने पीड़िता से पैसे वसूले और फिर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।”

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने पीड़िता को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया था।वारदात में शामिल लोगों की संख्या नहीं बता पा रही है।

जयपुरः राजस्थान के अजमेर जिले में 25 वर्षीय दलित महिला के साथ एक पुजारी और अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी संजय शर्मा पीड़िता का पारिवारिक पुजारी है और उसके परिवार की तरफ से कई धार्मिक अनुष्ठान कर चुका है।

पुलिस उपाधीक्षक अजमेर (उत्तर) छवि शर्मा ने पीड़िता की ओर से दायर शिकायत के हवाले से कहा, “आरोपी ने पीड़िता को घर में अकेली पाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाया। इसके बाद उसने पीड़िता से पैसे वसूले और फिर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।”

शर्मा के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाया था, जिसके चलते वह वारदात में शामिल लोगों की संख्या नहीं बता पा रही है। शर्मा के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी पुजारी ने उसे बंधक बनाकर रखा था और पिछले एक महीने में उसके साथ कई बार दुष्कर्म हुआ।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पुजारी ने विरोध करने पर उसके पति और बच्चों को जान से मारने व दुष्कर्म का वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था और नशीले इंजेक्शन दिए गए थे।

पीड़िता ने बताया है कि जब वह घर नहीं लौटी तो उसके पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी ने उसे 27 सितंबर को एक पुलिस थाने के बाहर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर सात अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई और आरोपियों की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराके उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा