JNU कैंपस में एक आइसा कार्यकर्ता ने महिला के साथ किया यौन शोषण, मामले में जेएनयू ने कुछ भी कहने से किया इन्कार, जांच के दिए गए आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 07:48 IST2022-05-29T07:45:32+5:302022-05-29T07:48:36+5:30

इस पर बोलते हुए पीड़ित महिला ने कहा, ‘‘आरोपी ने पीड़िता को उसकी मर्जी के बिना अनुचित रूप से छूआ और पीछे से उसे जबरन पकड़ लिया। पीड़िता को उसके सहपाठियों के माध्यम से उसे बदनाम करने तथा उसकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने की साजिशों के बारे में भी बताया जा रहा है।’’

AISA worker sexually assaulted woman in JNU campus authority refused to say anything orders were given investigation new delhi | JNU कैंपस में एक आइसा कार्यकर्ता ने महिला के साथ किया यौन शोषण, मामले में जेएनयू ने कुछ भी कहने से किया इन्कार, जांच के दिए गए आदेश

JNU कैंपस में एक आइसा कार्यकर्ता ने महिला के साथ किया यौन शोषण, मामले में जेएनयू ने कुछ भी कहने से किया इन्कार, जांच के दिए गए आदेश

Highlightsआइसा कार्यकर्ता पर जेएनयू में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। महिला ने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।इस पर कुछ भी बोलने से जेएनयू के अधिकारियों ने इन्कार कर दिया है।

नई दिल्ली: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के एक कार्यकर्ता पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। एक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि उसे आरोपी ने बिना उसकी मर्जी के उसे गलत तरीके से छूआ और पीछे से पकड़ा है। AISA कार्यकर्ता का यह भी कहना है कि आरोपी ने उसे ऐसी हालत में बहुत देर तक पकड़े रखा था और उसका यौन उत्पीड़न किया था। मामले के सामने आने पर किसी भी संस्था ने खुल कर नहीं बोला है। इस पर बयान देने के लिए जेएनयू के अधिकारियों ने भी मना कर दिया है।  

पीड़िता का है आरोप

‘कंसर्न्ड विमेन ऑफ जेएनयू’ ने एक बयान में कहा, ‘‘आरोपी ने पीड़िता को उसकी मर्जी के बिना अनुचित रूप से छूआ और पीछे से उसे जबरन पकड़ लिया। पीड़िता को उसके सहपाठियों के माध्यम से उसे बदनाम करने तथा उसकी विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाने की साजिशों के बारे में भी बताया जा रहा है।’’ 

आइसा ने जांच के लिए समिति के पास भेजा है शिकायत

आपको बता दें कि बयान में घटना की तारीख का जिक्र नहीं है। इस बीच, आइसा ने कहा कि शिकायत की जांच को उस समिति के पास भेजा गया है जो यौन उत्पीड़न मामले के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करती है। आरोपी कार्यकर्ता को संगठन की गतिविधियों में भाग न लेने को कहा गया है। 

जेएनयू ने कुछ बोलने से किया इन्कार

जेएनयू आईसीसी की पीठासीन अधिकारी पूनम कुमारी से संपर्क करने पर उन्होंने घटना के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है। जेएनयू के ‘डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर’ सुधीर प्रताप सिंह ने भी कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। वहीं, जेएनयू आइसा की सचिव मधुरिमा कुंडु ने कहा कि उन्होंने शिकायतकर्ता को एक संदेश भेजा है और उसे न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। 

Web Title: AISA worker sexually assaulted woman in JNU campus authority refused to say anything orders were given investigation new delhi

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे