लाइव न्यूज़ :

Air India pilot found dead in Mumbai: गाली दिया और नॉनवेज खाने पर अपमान?, 25 वर्षीय महिला पायलट सृष्टि तुली ने की आत्महत्या, प्रेमी आदित्य पंडित अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2024 10:57 IST

Air India pilot found dead in Mumbai: आदित्य पर सृष्टि को परेशान करने, गाली देने और मांसाहारी भोजन खाने से रोकने के लिए मजबूर करने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेमी आदित्य पंडित (27) को मंगलवार को हिरासत में ले लियासृष्टि उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।पिछले साल जून से काम के लिए मुंबई में रह रही थी।

Air India pilot found dead in Mumbai: एयर इंडिया की 25 वर्षीय एक महिला पायलट ने मुंबई में अपने किराए के फ्लैट में डेटा केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मुंबई के मरोल क्षेत्र में कनकिया रेन फॉरेस्ट बिल्डिंग में रहने वाली सृष्टि तुली ने सोमवार तड़के आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सृष्टि के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर उसके प्रेमी आदित्य पंडित (27) को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आदित्य पर सृष्टि को परेशान करने, गाली देने और मांसाहारी भोजन खाने से रोकने के लिए मजबूर करने का आरोप है।

पवई पुलिस थाने के अधिकारी के अनुसार सृष्टि उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और पिछले साल जून से काम के लिए मुंबई में रह रही थी। सृष्टि और आदित्य दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट का कोर्स करते समय मिले थे और उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या का मामला तब प्रकाश में आया जब आदित्य कार से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

यात्रा के दौरान सृष्टि ने आदित्य को फोन करके कहा कि वह अपनी जान ले लेगी, इसके तुरंत बाद आदित्य मुंबई पहुंचा और पाया कि सृष्टि के फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने बताया कि आदित्य ने चाबी बनाने वाले की मदद से दरवाजा खुलवाया और पाया कि सृष्टि डेटा केबल से फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद सृष्टि को सेवनहिल्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इसके बाद सृष्टि के रिश्तेदार ने बाद में पुलिस से संपर्क कर आरोप लगाया कि आदित्य अक्सर उसे परेशान करता था और सार्वजनिक रूप से अपमानित भी करता था। रिश्तेदार ने दावा किया कि इसके अलावा, आदित्य ने उस पर खाने की आदतें बदलने का भी दबाव डाला था।

सृष्टि के रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर आदित्य को भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया कि उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा