लाइव न्यूज़ :

महिला पायलट के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एयर इंडिया ने सीनियर कैप्टन के खिलाफ बैठाई जांच

By स्वाति सिंह | Updated: May 15, 2019 08:24 IST

इससे पहले अगस्त 2018 में एयर इंडिया ने यौन उत्पीड़न के आरोपी महाप्रबंधक को उसके पद से हटाया गया था। आरोपी अधिकारी पर एयर होस्टेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

Open in App

एयर इंडिया ने अपने वरिष्ठ कप्तान के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में एक महिला पायलट से शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ कैप्टन खिलाफ जांच बैठाई गई है।

पायलट की ओर से दायर की गई शिकायत के मुताबिक, कथित घटना पांच मई को हैदराबाद में हुई जहां कमांडर उन्हें प्रशिक्षण दे रहा था। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ जैसे ही मामला हमारे संज्ञान में आया, हमने तत्काल उच्च स्तरीय जांच बैठा दी।’’ पायलट ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि प्रशिक्षक ने उनसे कहा कि पांच मई को सत्र के बाद दोनों को साथ में रात का खाना खाना चाहिए।

शिकायतकर्ता ने कहा, ‘‘ हम रात करीब आठ बजे एक रेस्तरां गए जहां मेरा बुरा वक्त शुरू हुआ... उन्होंने मुझे यह बताना शुरू किया कि वह अपने विवाहित जीवन में कितने उदास और दुखी हैं।’’

पायलट ने आरोप लगाया कि इसके बाद प्रशिक्षक ने उनसे अश्लील बातचीत की और भद्दे सवाल पूछे। ‘‘परेशान हो कर मैंने उन्हें रोकना चाहा और कैब बुलाई। लेकिन कैब के आते तक उस माहौल में समय काटना असंभव था। ’’

महिला ने कहा कि और किसी को इस हालात से न गुजरना पड़े, यह सोच कर उसने एयरलाइन में शिकायत करने का फैसला किया। 

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा