लाइव न्यूज़ :

NTA: ईपीएफओ परीक्षा देने आए 3 नकली परीक्षार्थियों का एआई टूल ने किया पर्दाफाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By आजाद खान | Updated: August 19, 2023 16:39 IST

एनटीए की परीक्षा में फर्जीवाड़ा करते हुए नोएडा, कोलकाता और रुड़की से तीन परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनटीए की परीक्षा में शामिल होने आए तीन परीक्षार्थियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर फर्जी तरीके से परीक्षा में शामिल होने का आरोप लगा है। एनटीए ने एक एआई टूल की मदद से इनको गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की एक परीक्षा में तीन लोगों को फ्रॉड करते हुए पाया गया है। परीक्षा के दौरान तीन ऐसे परीक्षार्थियों की पहचान की गई है जो दूसरे के नाम पर परीक्षा में बैठने आए थे और धांधली के साथ एक्जाम देना चाहते थे। 

ऐसे में एक एआई टूल की मदद से एनटीए ने परीक्षार्थियों को पकड़ लिया है और इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है। बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इस बार की परीक्षा में किसी तरह के धांधली को रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए गए थे। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा ईपीएफओ सामाजिक सुरक्षा सहायक की परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस परीक्षा में नोएडा, कोलकाता और रुड़की से तीन ऐसे परीक्षार्थी शामिल हुए थे जो असर परीक्षार्थी के जगह पर वे परीक्षा देने आए थे। ऐसे में एनटीए द्वारा लगाए गए एआई टूल के कारण इनकी पहचान हो गई थी और और ये पकड़े गए है।

इस बात की पुष्टि के लिए कि ये नकली परीक्षार्थी है, एआई टूल द्वारा इन्हें पकड़े जाने के बाद इनकी पहचान इनके आधार कार्ड द्वारा की गई और पता चला कि ये वो परीक्षार्थी नहीं है जिन्होंने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है। 

पुलिस के हवाले किए गए नकली परीक्षार्थी

ऐसे में जब उनके आधार कार्ड से परीक्षार्थियों की पहचान हो गई और इस बात का खुलासा हो गया कि ये नकली परीक्षार्थी है तो इसके बाद उन लोगों ने अपनी गलती मानी थी। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया था। 

घटना के सामने आने के बाद एनटीए ने एक बयान जारी कर कहा कि इन घटना में से एक घटना नोएडा के सेक्टर 62 का है। एनटीए ने जिस एआई टूल का इस्तेमाल किया था उसका नाम आईफेस है जो  परीक्षार्थियों के चेहरे की पहचान करती है।  

टॅग्स :क्राइमPoliceनेशनल टेस्टिंग एजेंसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये