लाइव न्यूज़ :

15 साल पहले वेलेंटाइन डे पर किया था पत्नी का कत्ल, अब बेंगलुरु से हत्यारा पति हुआ गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 28, 2018 10:32 IST

गुजरात के एक चर्चिक हत्याकांड का खुलासा 15 साल बाद हुआ है। खबर के अनुसार सजनी हत्याकांड का आरोपी कोई और नहीं बल्कि सजनी का पति इतने सालों बाद निकला है।

Open in App

गुजरात के एक चर्चिक हत्याकांड का खुलासा 15 साल बाद हुआ है। खबर के अनुसार सजनी हत्याकांड का आरोपी कोई और नहीं बल्कि सजनी का पति इतने सालों बाद निकला है। जिसने 2003 में वेलेंटाइन डे के दिन अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। इस हत्या के पीछे का कारण थी किसी दूसरी लड़की का आ जाना।

गुजरात क्राइम ब्रांच ने जब 15 साल पुराने सजनी मर्डर केस से पर्दा उठाया है। पुलिस को अब पता लगा है कि सजनी का पति तरुण धीन्नराज ही उसका कातिल निकला है, पुलिस ने उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।

जानें क्या है मामला

2004 की 14 फरवरी को वेलेंटाइन के दिन अहमदाबाद के बोपल इलाके में सजनी की हत्या हो गई थी। उसके पास ही उसका पति बैठा रो रहा था. पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति से पुलिस ने पूछताछ की। वो बार-बार बयान बदलता रहा। पति ने कभी बताया कि मौत कुदरती है तो कभी बताया कि हत्या है लेकिन पुलिस के पास ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं था जिससे से साफ हो पाए कि हत्या उसने ही की है।

  हांलाकि घटना के बाद पूछताछ और फिर बीमारी की ड्रामा कर पति अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस को कातिल का कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान मृतका का पति अस्पताल से अचानक गायब हो गया।

पुलिस उसकी तलाश करती रही. उसके रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ की गई लेकिन वो शख्स पुलिस के हाथ नहीं लगा। लेकिन फिर भी इस केस को बंद नहीं किया गया था। 

इसी दौरान 15 साल बाद अचानक गुजरात पुलिस को सूचना मिली कि मृतका सजनी का पति तरुण नाम बदलकर बेंगलुरु में रह रहा है। गुजरात पुलिस ने तरुण के अस्पताल से गायब हो जाने के बाद उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

टॅग्स :हत्याकांडगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर