बुरी नीयत से महिलाओं की ओर देखने वाले बलात्कारियों की आंखें निकाल लो, कांग्रेस विधायक ने कहा-दोषी को सब के सामने ही आग लगा देनी चाहिए

By भाषा | Updated: March 8, 2022 22:15 IST2022-03-08T22:13:43+5:302022-03-08T22:15:44+5:30

कांग्रेस सेवा दल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गेनिबेन ठाकोर ने कहा कि अत्याचार की स्थिति में महिलाओं को पुलिस या सरकार की मदद के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए।

Ahmedabad Congress MLA Take out eyes rapists look women bad intentions guilty should fire everyone | बुरी नीयत से महिलाओं की ओर देखने वाले बलात्कारियों की आंखें निकाल लो, कांग्रेस विधायक ने कहा-दोषी को सब के सामने ही आग लगा देनी चाहिए

कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि भाजपा-नीत गुजरात सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं।

Highlightsअपराधियों और बलात्कारियों की आंखें निकाल लेनी चाहिए।बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट का प्रतिनिधत्व करती हैं।कांग्रेस विधायक चंद्रिकाबेन बारिया ने कहा कि बलात्कारियों की आंखें निकाल लेनी चाहिए।

अहमदाबादःगुजरातकांग्रेस की एक विधायक ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार किए जाने की स्थिति में पुलिस की प्रतीक्षा किये बिना सभी महिलाओं को एकजुट होकर दोषी को सब के सामने ही आग लगा देनी चाहिए, जबकि एक अन्य महिला विधायक ने सलाह दी कि बुरी नीयत से महिलाओं की ओर देखने वाले अपराधियों और बलात्कारियों की आंखें निकाल लेनी चाहिए।

कांग्रेस सेवा दल की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक गेनिबेन ठाकोर ने कहा कि अत्याचार की स्थिति में महिलाओं को पुलिस या सरकार की मदद के लिए इंतजार नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘जब अत्याचार किया गया हो या अन्याय हुआ हो तो पुलिस या सरकार की सहायता का इंतजार किये बिना, आसपास की 50 महिलाओं को एकजुट होकर अपराधी को किरोसीन तेल डालकर सभी के सामने ही आग लगा देनी चाहिए।’’ वह बनासकांठा जिले की वाव विधानसभा सीट का प्रतिनिधत्व करती हैं।

उसी कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही एक अन्य कांग्रेस विधायक चंद्रिकाबेन बारिया ने कहा कि बलात्कारियों की आंखें निकाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘दुख के साथ कहना चाहती हूं कि भाजपा सरकार में गुंडों से निपटना है। बुरी नीयत से महिलाओं की ओर देखने वाले को आंखें निकाल ली जानी चाहिए।’’ कांग्रेस आरोप लगाती रही है कि भाजपा-नीत गुजरात सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। विपक्षी दल का दावा है कि गुजरात में बलात्कार के मामले भी बढ़े हैं। 

Web Title: Ahmedabad Congress MLA Take out eyes rapists look women bad intentions guilty should fire everyone

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे