लाइव न्यूज़ :

शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर झगड़ा, धीरे-धीरे बात बिगड़ी और चाकू से किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2022 17:07 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात आगरा में एत्मादपुर कस्बे के विनायक भवन में खंदौली के व्यापारी वकार के बेटों जावेद और राशिद का निकाह हो रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देखाने के दौरान मेहमानों में रसगुल्ले को लेकर कुछ विवाद हो गया।इतनी बिगड़ गई की किसी ने चाकू निकाल लिया और उससे लोगों पर वार करने लगा। बरात में आए सनी (20) पुत्र खलील की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि शाहरुख घायल हो गया।

आगराःआगरा शहर के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ले को लेकर हुए झगड़े में हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

 

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात आगरा में एत्मादपुर कस्बे के विनायक भवन में खंदौली के व्यापारी वकार के बेटों जावेद और राशिद का निकाह हो रहा था। उन्होंने बताया कि निकाह से पहले ही रात के खाने के दौरान मेहमानों में रसगुल्ले को लेकर कुछ विवाद हो गया।

धीरे-धीरे बात इतनी बिगड़ गई की किसी ने चाकू निकाल लिया और उससे लोगों पर वार करने लगा। पुलिस ने बताया कि इस घटना में बरात में आए सनी (20) पुत्र खलील की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि शाहरुख घायल हो गया।

आगरा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता ने बताया की रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद और चाकूबाजी में दो लोग घायल हुए थे, जिनमें से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और इसमें फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआगराउत्तर प्रदेशहत्यायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई