लाइव न्यूज़ :

गोली मारकर दो चचेरे भाइयों की हत्या, खेत में डाल रहे थे पानी, ऐसे हुआ विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2021 13:59 IST

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से इसके बारे में जारकारी ली।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित कर दी गयी हैं।मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार को रास्ते के विवाद में दो लोगों की गोली मारकर दो चचेरे भाइयों की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से इसके बारे में जारकारी ली। सिंह के अनुसार मृतकों के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित कर दी गयी हैं।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर शांति है और पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। अधिकारी ने बताया कि मरने वाले दोनों भाईयों की पहचान महेश और दिनेश के रूप में की गयी है। इस बीच आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज के पास आज सड़क के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला।

पुलिस ने बताया कि पास में युवक की बाइक पड़ी हुई थी। उन्होंने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वाले की पहचान रोहित चौहान के रूप में की गयी है। पुलिस बताया कि दूसरी तरफ, थाना शाहगंज अंतर्गत दौरेठा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

उन्होंने बताया कि विवाद शांत कराने गयी महिला शिमला देवी (60) आपसीं खींचतान में गिर गयी और बेहोश हो गयी, जब उसे उपचार के लिए ले गये तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआगराउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना