आगरा यमुना नदीः एक ही परिवार की छह लड़कियां दिव्या, संध्या, शिवानी, नैना, सोनम और मुस्कान की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2025 21:27 IST2025-06-03T14:51:20+5:302025-06-03T21:27:49+5:30

Agra Police: नगला नाथू के स्थानीय निवासी दीपेश ने कहा कि वह दोस्तों के साथ नदी पर गया था, जब उसने लड़कियों को डूबते हुए देखा

Agra Police 6 teenage girls Yamuna River Six girls same family Divya, Sandhya, Shivani, Naina, Sonam and Muskan died | आगरा यमुना नदीः एक ही परिवार की छह लड़कियां दिव्या, संध्या, शिवानी, नैना, सोनम और मुस्कान की मौत

सांकेतिक फोटो

Highlightsहमसे थोड़ा आगे नहा रही थीं। अचानक, वे सभी डूबने लगीं। बचाने के लिए नदी में कूद गया लेकिन पानी बहुत गहरा था।दो लड़कियों को बचाने में कामयाब रहे लेकिन बाकी को नहीं बचाया जा सका।

आगराः आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नगला नाथू गांव के पास मंगलवार को यमुना नदी में नहाने गईं एक ही परिवार की छह लड़कियों की डूबने से मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को छह लड़कियां सुबह करीब 10 बजे नहाने के लिए नदी में उतरी थीं, लेकिन वे सभी डूबने लगीं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने उनमें से दो को बचा लिया, जबकि चार डूब गईं। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने चारों के शवों को बाहर निकाला और उनकी पहचान दिव्या (14), संध्या (12), शिवानी (17) और नैना (14) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बचा ली गईं दो लड़कियों-- सोनम (12) और मुस्कान (18) को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी। नगला नाथू के निवासी दीपेश ने कहा कि वह दोस्तों के साथ नदी पर गया था, जब उसने लड़कियों को डूबते हुए देखा। उन्होंने कहा, ‘‘वे हमसे थोड़ा आगे नहा रही थीं।

अचानक, वे सभी डूबने लगीं। मैं उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गया लेकिन पानी बहुत गहरा था।" दीपेश ने कहा कि उसने शोर मचाया और गांव वालों को सूचित किया, जो मौके पर पहुंचे। उसने कहा, "किसी तरह हम दो लड़कियों को नदी से निकालने में कामयाब रहे लेकिन बाकी को नहीं बचाया जा सका।

बाद में उन दोनों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। " आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "यह एक बहुत दुखद घटना है। छह लड़कियों की मौत हो गई है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में मौजूद हैं ।"

Web Title: Agra Police 6 teenage girls Yamuna River Six girls same family Divya, Sandhya, Shivani, Naina, Sonam and Muskan died

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे