आगराः 10 साल की बच्ची के साथ मौलवी ने किया बलात्कार, पीड़िता मस्जिद में नमाज पढ़ने गई थी

By भाषा | Updated: September 8, 2022 15:32 IST2022-09-08T15:30:41+5:302022-09-08T15:32:32+5:30

उत्तर प्रदेशः अधिकारी ने कहा, ‘‘मौलवी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

Agra Maulvi rape 10-year-old girl victim gone mosque offer Namaz uttar pradesh police case | आगराः 10 साल की बच्ची के साथ मौलवी ने किया बलात्कार, पीड़िता मस्जिद में नमाज पढ़ने गई थी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि लड़की की शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

Highlightsशिकायत तीन सितंबर को दर्ज की गई थी। लड़की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने गई थी, तभी मौलवी ने उससे दुष्कर्म किया। मौलवी हाथरस जिले के सादाबाद का रहने वाला है।

आगराःआगरा में पुलिस ने बुधवार को एक मौलवी को 10 साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि लड़की की शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मौलवी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ कुमार ने कहा कि शिकायत तीन सितंबर को दर्ज की गई थी। आरोप है कि लड़की एक मस्जिद में नमाज पढ़ने गई थी, तभी मौलवी ने उससे दुष्कर्म किया। मौलवी हाथरस जिले के सादाबाद का रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश में नाबालिग लडकी से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने चार नाबालिग आरोपियों और ललित चौरसिया (32) के खिलाफ मामला दर्ज करके, उन्हें गिरफ्तार कर आज सभी आरोपियों को तय विधिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया।

पुलिस उपाधीक्षक प्रीति खरवार ने सोनहा थाने में दर्ज इस घटना और मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, शुक्रवार दो सितंबर को उसकी 15 साल की बेटी घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपी घर में घुस आए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। तहरीर के अनुसार, घर लौटने पर घटना का पता चलने के बाद छह सितंबर को बच्ची कि मां ने पुलिस में इसकी शिकायत दी। 

Web Title: Agra Maulvi rape 10-year-old girl victim gone mosque offer Namaz uttar pradesh police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे