आगराः मौलाना ने मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय लड़की से किया कई बार बलात्कार, पीड़िता ने कहा-दूसरी लड़कियां भी हो रही शिकार

By भाषा | Updated: June 3, 2022 11:01 IST2022-06-03T11:00:08+5:302022-06-03T11:01:57+5:30

मौलाना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) तथा पॉक्सो कानून के प्रावधानों 5एफ और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Agra Maulana rape 12-year old girl study in Madrasa several times victim said other girls also being victim | आगराः मौलाना ने मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय लड़की से किया कई बार बलात्कार, पीड़िता ने कहा-दूसरी लड़कियां भी हो रही शिकार

मदरसे में 20-25 लड़कियां हैं। मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Highlightsपुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।लड़की अपनी मां के साथ मेरे दफ्तर आयी और पूरी घटना बताते हुए मौलाना के खिलाफ शिकायत दी।लड़की ने कहा कि मदरसे में रहने वाली दूसरी लड़कियों के साथ भी मौलाना बलात्कार करता है।

आगराः मदरसे में पढ़ने वाली 12 वर्षीय एक लड़की ने उसे पढ़ाने वाले मौलाना पर मदरसे में कई बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मौलाना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) तथा पॉक्सो कानून के प्रावधानों 5एफ और 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी मौलाना अपने बेटे, बेटी और दादा के साथ फरार है। प्राथमिकी में उसके दादा को भी नामजद किया गया है।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया, ‘‘आगरा के मदरसे से एक लड़की अपनी मां के साथ मेरे दफ्तर आयी और पूरी घटना बताते हुए मौलाना के खिलाफ शिकायत दी। लड़की ने कहा कि मदरसे में रहने वाली दूसरी लड़कियों के साथ भी मौलाना बलात्कार करता है।’’ सिंह ने बताया, ‘‘मदरसे में 20-25 लड़कियां हैं। मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’

पुलिस जवान ने आपसी विवाद में ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी, साला जख्मी

बिहार के मुंगेर जिले में कासिम बाजार थानाक्षेत्र के घोषी टोला में एक पुलिस जवान ने आपसी विवाद के दौरान अपने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी और बीच-बचाव करने आए साले को जख्मी कर दिया । पुलिस उपाधीक्षक एन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी जवान सोनू वर्तमान में जमुई जिला में पदस्थापित है और वारदात के समय घोषी टोला स्थित अपने ससुराल में था।

उन्होंने बताया कि बुधवार की रात्रि सोनू ने वार्तालाप के दौरान बक-झक होने पर आपा खो दिया और अपने ससुर गिरधर गुप्ता पर गोली चला दी जिससे उनकी मौत हो गयी और बीच-बचाव करने आए अपने साला कृष्ण कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। प्रसाद के अनुसार साले का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। वारदात के बाद सोनू ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने सर्विस पिस्टल के साथ कासिम बाजार थाना में आत्मसमर्पण कर दिया । 

Web Title: Agra Maulana rape 12-year old girl study in Madrasa several times victim said other girls also being victim

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे