लाइव न्यूज़ :

Agra-Lucknow Expressway: दो कारों की टक्कर में एक ही परिवार के दिनेश कुमार, उनकी पत्नी, बेटी, साली और सास की मौत, बेटा लक्ष्‍यवीर, आर्यन और साली गंभीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2023 19:47 IST

Agra-Lucknow Expressway: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या-266 पर आगरा से लखनऊ की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई दूसरी लेन पर पहुंच गयी और लखनऊ की ओर से आ रही एक अन्‍य एसयूवी कार से जाकर सामने से टकरा गयी।

Open in App
ठळक मुद्देआगरा की ओर से आने वाली कार में सवार पांच लोगों की इस हादसे में मौत हो गयी। घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।आगरा की ओर से आने वाली कार सवार बाराबंकी निवासी थे।

उन्नावः उन्‍नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को दो कारों की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज सिंह ने बताया कि औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या-266 पर आगरा से लखनऊ की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर पलटती हुई दूसरी लेन पर पहुंच गयी और लखनऊ की ओर से आ रही एक अन्‍य एसयूवी कार से जाकर सामने से टकरा गयी।

सीओ ने बताया कि आगरा की ओर से आने वाली कार में सवार पांच लोगों की इस हादसे में मौत हो गयी। वहीं घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सीओ ने बताया कि आगरा की ओर से आने वाली कार सवार बाराबंकी निवासी थे। परिजनों के हवाले से उन्होंने बताया कि आगरा में ताजमहल देखकर परिवार वापस लौट रहा था।

हादसे में कार सवार बाराबंकी के चित्रगुप्त नगर निवासी दिनेश कुमार (40), उनकी पत्नी अनीता (35), बेटी गौरी (नौ), साली प्रीती (25) और सास शांति देवी (60) की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पर बेटा लक्ष्‍यवीर (11), आर्यन (आठ), व एक अन्य साली प्रिया (20) को गंभीर हालत में सीएचसी औरास में भर्ती कराया गया।

जिनमें आयर्न और प्रिया की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि लखनऊ की ओर से आने वाली एक्‍सयूवी कार सवार जो वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहे थे, उनमें किसी को चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल करा दिया गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने एक ट्वीट में उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीआगराउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली