चार साल लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और शादी किसी और से?, पुलिस कांस्टेबल ने दिया धोखा, मरने से पहले महिला ने वीडियो में कहा-किसी लड़की को धोखा मत दो, देखिए
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 13, 2026 14:22 IST2026-03-13T14:19:48+5:302026-03-13T14:22:29+5:30
महिला ने वीडियो में कहा कि किसी से शादी मत करो, लेकिन किसी लड़की को धोखे में भी मत रखो। आगरा में आत्महत्या से पहले वीडियो बनाने वाली युवती ने पुलिस कांस्टेबल पर धोखे के गंभीर आरोप लगाए हैं!

file photo
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा का मामला है। आगरा में एक महिला ने अपने साथ रहने वाले पुलिस कांस्टेबल पर वर्षों तक शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। महिला का कहना है कि कांस्टेबल ने शादी का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया और उसकी गुहार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने आरोप लगाया कि ताजगंज पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल जेवी गौतम पिछले चार वर्षों से उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। उसने बताया कि गौतम ने शादी का वादा करके उसे पत्नी की तरह रखा, लेकिन बाद में उससे शादी करने से इनकार कर दिया।
> A young fashion designer girl was living in Agra.
— Gaurav Tomar (@talkwithgt) March 13, 2026
> She was in a live-in relationship with a police constable.
> The constable’s name: JB Gautam (posted right there in Agra).
> One day she took her own life… by hanging.
> Before she died, she recorded a very serious… pic.twitter.com/3ls9BTmaHg
महिला ने वीडियो में कहा कि किसी से शादी मत करो, लेकिन किसी लड़की को धोखे में भी मत रखो। आगरा में आत्महत्या से पहले वीडियो बनाने वाली युवती ने पुलिस कांस्टेबल पर धोखे के गंभीर आरोप लगाए हैं! कांस्टेबल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस दौरान उसका शारीरिक और मानसिक शोषण हुआ।
"Don't get married to anyone, but don't keep any girl in deception either"
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) March 13, 2026
The young woman who made a video before suicide in Agra leveled serious allegations of deception against police constable Jitendra Gautam!!
Constable is arrested and send to Jail.
99 percent of Live in… pic.twitter.com/OCDlXiEbLb
जब वह पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गई, तो उसे बताया गया कि कुछ नहीं किया जा सकता और कांस्टेबल बच जाएगा। अपने वीडियो में महिला ने बताया कि कांस्टेबल ने उससे कहा था कि उसका परिवार उनकी शादी नहीं होने देगा। उसने यह भी कहा कि गौतम और उसके परिवार ने उसे बहला-फुसलाकर, मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसे इस स्थिति तक पहुँचाया।
उसने आगे बताया कि वर्षों तक उसके साथ रहने के बाद अब वह दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी कर रहा है। एक तरफ तो उसका बड़ा भाई मुझे शादी करने के लिए कह रहा है, वहीं दूसरी तरफ जेवी गौतम ने मुझसे कहा कि मेरा परिवार उसे मुझसे शादी नहीं करने देगा। मैं कह रही हूं कि शादी मत करो, लेकिन कम से कम किसी लड़की को धोखा मत दो।
जेवी गौतम और उसका पूरा परिवार मेरी मौत का कारण है। उन्होंने मुझे इतना बहकाया है। उन्होंने मुझे मानसिक रूप से इतना परेशान किया है कि उन्होंने मुझे मरने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इतने वर्षों तक साथ रहने के बाद अब कांस्टेबल दूसरी महिला से शादी करने जा रहा था।
वीडियो में दिख रही महिला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की और कहा कि जीते जी उन्हें न्याय नहीं मिला और मरने के बाद उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की रहने वाली थी।
पहले उसका तलाक हो चुका था और वह आगरा में एक निजी नौकरी कर रही थी, तभी उसकी मुलाकात कांस्टेबल से हुई। वीडियो वायरल होने और वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद कांस्टेबल जेवी गौतम को निलंबित कर दिया गया।
महिला के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। उसकी मृत्यु से परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है।