लाइव न्यूज़ :

आगराः युवती से छह साल तक दुष्कर्म, आरोपी और परिवार के खिलाफ मामला दर्ज, वीडियो बनाया, दस लाख रुपये मांगे, ऐसे हुआ खुलासा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 20:55 IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में शाहगंज थाना क्षेत्र के कोलाई निवासी शाकिर ने छह साल पहले उसके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया था और घटना का वीडियो बना लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो मिटाने के लिए पीड़िता से दस लाख रुपये मांगे।पुलिस मामले की जांच कर रही है।धमकी देकर युवती का छह साल से दुष्कर्म करता आ रहा है।

आगराः आगरा में एक युवती के साथ कथित तौर पर छह साल तक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी और उसके पूरे परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोतवाली प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर शाहगंज के कोलाई निवासी शाकिर, उसके भाई शाहिद, पिता अबरार और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शाहगंज थाना क्षेत्र के कोलाई निवासी शाकिर ने छह साल पहले उसके घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया था और घटना का वीडियो बना लिया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के मुताबिक इस पूरे मामले की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी थी लेकिन लोक लाज के कारण उन्होंने पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया। अधिकारी के अनुसार आरोपी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती का छह साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। और अब उसने वीडियो मिटाने के लिए पीड़िता से दस लाख रुपये मांगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO