लाइव न्यूज़ :

Agra Crime News: पत्नी ने व्हाट्सऐप स्टेटस पर पति को मारने वाले को 50000 रुपये का इनाम देने की बात लिखी, आगरा पुलिस के सामने अजीबो गरीब मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2024 20:14 IST

Agra Crime News: महिला के पति ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी नौ जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की युवती से हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबाह थाने के प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।पत्नी ने अपने व्हाट्सऐप पर उसे मारने वाले को 50 हजार रुपये देने का स्टेटस लगाया है।पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Agra Crime News: आगरा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने व्हाट्सऐप के स्टेटस पर पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की बात लिखी है। मामला आगरा के थाना बाह क्षेत्र का है। पत्नी का व्हाट्सऐप स्टेट्स देखने के बाद पति दहशत में है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई है, साथ ही पत्नी के दोस्त पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। बाह थाने के प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

महिला के पति ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी नौ जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद अक्सर विवाद होने लगा और पांच महीने बाद दिसंबर 2022 में उसकी पत्नी मायके चली गई और तब से वहीं रह रही है। शिकायत के अनुसार पत्नी ने भिंड में भरण पोषण का वाद भी दायर कर दिया है।

युवक के अनुसार 21 दिसंबर 2023 को तारीख से लौटते समय ससुरावालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी और अब पत्नी ने अपने व्हाट्सऐप पर उसे मारने वाले को 50 हजार रुपये देने का स्टेटस लगाया है। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी के स्टेटस पर लिखा है ‘‘मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति को मारने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली