लाइव न्यूज़ :

साथ काम करने वाले दोस्त ने बैनर पर फोटो नहीं लगाया तो चार साल के बेटे को गोली मारकर हत्या की, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 25, 2022 14:01 IST

उत्तर प्रदेशः छत्ता की पुलिस क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा ने बताया कि भंडारे और अन्य आयोजनों का ठेका लेने वाले बबलू ने एक बैनर में अपने साथ काम करने वाले जिगरी दोस्त बंटी की तस्वीर नहीं लगायी तो इससे नाराज हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देसुकन्या ने बताया कि जेल से छूटे अपने दोस्त टिंका की मदद से बंटी ने साजिश रची।बबलू के चार साल के बेटे गोल्डी का रविवार को अपहरण कर लिया और दीपावली के दिन कथित रूप से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बंटी और टिंका को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में साथ काम करने वाले एक दोस्त ने बैनर पर तस्वीर नहीं लगाने से नाराज होकर दूसरे दोस्त के चार साल के बेटे की गोली मार कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी।

 

छत्ता की पुलिस क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा ने बताया कि भंडारे और अन्य आयोजनों का ठेका लेने वाले बबलू ने एक बैनर में अपने साथ काम करने वाले जिगरी दोस्त बंटी की तस्वीर नहीं लगायी तो इससे नाराज हो गया। सुकन्या ने बताया कि जेल से छूटे अपने दोस्त टिंका की मदद से बंटी ने साजिश रची।

बबलू के चार साल के बेटे गोल्डी का रविवार को अपहरण कर लिया और दीपावली के दिन कथित रूप से गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उसने दीपावली का दिन इसलिये चुना क्योंकि खुशी के मौके पर वह बबलू के परिवार को रोता-बिलखता देखना चाहता था।

पुलिस ने बंटी और टिंका को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है और जिससे गोली चली थी, उस तमंचे को भी बरामद कर लिया गया है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई