लाइव न्यूज़ :

मंत्री की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के दरोगा ने फोन पर बात करते-करते निकाली रिवाल्वर और खुद को मार ली तीन गोलियां

By भाषा | Updated: October 2, 2018 17:30 IST

यूपी पुलिस के दरोगा के खुद को गोली मारने की सूचना पर थानाध्यक्ष अल्लागंज, राजेपुर व अमृतपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App

फर्रुखाबाद/शाहजहांपुर 2 अक्टूबर (भाषा) जिले में केन्द्रीय मंत्री की सुरक्षा में तैनात दरोगा ने मंगलवार को अपनी सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घायल अवस्था में उसे डा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आवास विकास में ग्रामीण बैंक की एक शाखा का शुभारम्भ करने के लिये आये वित्त राज्य मंत्री के सुरक्षा दल में फर्रूखाबाद के फतेहगढ़ में तैनात दरोगा तारा बाबू तैनात थे। उनकी जिप्सी जनपद शाहजहाँपुर के हुल्लापुर चौराहे के निकट अयूब टायर की दुकान के सामने खड़ी थी।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले दरोगा जिप्सी के निकट ही अपने मोबाइल से किसी से वार्ता करते रहे। जिसके बाद वह दुकान के भीतर कुर्सी पर बैठ कर बातचीत करने लगे इसी दौरान उन्होंने अचानक अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाल कर खुद को तीन गोलियां मार ली।

दरोगा के खुद को गोली मारने की सूचना पर थानाध्यक्ष अल्लागंज, राजेपुर व अमृतपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फर्रुखाबाद के पुलिस अधीक्षक वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि दरोगा तारा बाबू (50 वर्ष) ने हुल्लापुर चौराहा शाहजहांपुर के पास सरकारी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है परिजनों ने किसी भी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर