लाइव न्यूज़ :

बिहार के अलग-अलग जिलों में रामनवमी के मौके पर भड़की हिंसा के बाद माहौल तनवापूर्ण, सासाराम में घर छोड़कर भाग रहे हैं लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2023 17:34 IST

पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार पुलिस ने नालंदा में दो और सासाराम में दो केस दर्ज किए हैं। इस मामले में दोनों जिलों से अबतक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे नालंदा और रोहतास में सबसे अधिक बवाल हुआ पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी हैइस मामले में दोनों जिलों से अबतक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है

पटना:बिहार के कई जिलों में रामनवमी जुलूस के दौरान भड़की हिंसा के बाद तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। नालंदा और रोहतास में सबसे अधिक बवाल हुआ। पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार पुलिस ने नालंदा में दो और सासाराम में दो केस दर्ज किए हैं। इस मामले में दोनों जिलों से अबतक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि फिलहाल दोनों जिलों में हालात नियंत्रण में हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों जगहों पर पुलिसकर्मी, महिला समेत दर्जनों लोग घायल हुए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशान ने धारा-144 लगा दी है। वरीय पदाधिकारी घटना स्थल पर कैम्प कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। सासाराम के बाद नालंदा के बिहार शरीफ में भी रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। वैसे तो फिलहाल अब दोनों शहरों में शांति है। लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है। 

सासाराम में हिंसा का खौफ ऐसा है कि कुछ लोग घर छोड़ कहीं और चले गए तो कुछ लोग पलायन को लेकर सामान बांध रहे हैं। शेरशाह का शहर सासाराम  में हिंसा की आग की ऐसे जली कि लोग सिहर उठे। सासाराम के एक हिंसाग्रस्त इलाके में घर खाली करके जा रहे एक दंपती ने पुलिस प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। घर के मुखिया ने बताया कि जब हम लोगों की रखवाली ही कोई नहीं कर रहा तो यहां कैसे रहेंगे?'' 

पीड़ित परिजनों का कहना है कि घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए। बेटियों के शादी के लिए रखे आभूषण जलकर खाक हो गए। अब खाने पीने के लिए भी लाले पड़ गए हैं। तो फिर यहां रहने का क्या फायदा? अपने बचे खुचे सामान को समेटकर जाने की तैयारी कर रही महिला ने आरोप लगाया कि प्रशासन के सामने हमारे घरों में आग लगाई गई। 

सामान जलाकर राख कर दिया गया। जब हम लोगों ने मदद की गुहार लगाई तो पुलिस-प्रशासन की ओर से कहा गया कि आप लोग पहले जान बचाइए। जिंदगी रहेगी तो कितने ही घर मिल जाएंगे। इसलिए हम मजबूरी में भाग रहे हैं।

इस बीच, गया में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में बवाल की खबर सामने आई है। यहां भी रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प हुई। पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें दो जवान चोटिल हुए हैं। जबकि भागलपुर जिले के नवगछिया के खरीक में मूर्ति विसर्जन के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हुई। 

इसमें एक महिला के घायल होने की खबर है। नवगछिया एसडीपीओ ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। शांति कायम की जा रही है। वहीं, औरंगाबाद के रफीगंज में लोहरगली मोड़ के पास रामनवमी जुलूस के दौरान मारपीट में राहुल कुमार और आयुष कुमार घायल हो गए।

टॅग्स :सासारामबिहारराम नवमीBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद