लाइव न्यूज़ :

बिहार के बाद अब यूपी के चूहे हुए शराबी, पुलिस की नाक के नीचे से उड़ाई 750 लीटर देसी दारू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2018 17:45 IST

बिहार के चूहे 2018 में 2017 से ज्यादा शराब पी गये। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सितंबर 2016 में राज्य में शराबबंदी लागू की थी।

Open in App

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इंसानों के बीच शराबखोरी पर लगाम लगाने के लिए सूबे में शराबबंदी लागू कर दी। इस पाबंदी का असर इंसानों पर कितना हुआ ये तो जाँच का विषय है लेकिन एक नतीजा मीडिया की सुर्खियों में रहा। शराबबंदी के बाद बिहार में चूहों की शराबखोरी में गजब की तेजी आयी। बिहार के चूहे राज्य पुलिस द्वारा जब्त की गयी सैकड़ों लीटर शराब पीने लगे। 

इसी हफ्ते खबर आयी कि बिहार के चूहे 2018 में 2017 से ज्यादा शराब पी गये। बुरा ये हुआ कि बिहार के चूहों की यह बीमारी अब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में पहुँच गयी है। खबर आ रही है कि यूपी के बरेली में चूहे मालखाने में रखी 750 लीटर देसी शराब पी गये। दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान दैनिक की रिपोर्ट के अनुसार जिस मालखाने में रखी देसी शराब चूहे पी गये उसके बाहर पुलिस का सख्त पहरा भी था। पुलिस इन मालखानों पर चौबीसों घंटे रात-दिन तैनात थी। फिर भी चूहे दारू गटक गये। 

खबर यह भी है कि बरेली कैंट के मालखाने के चार्ज देने को लेकर हेड मोहर्रिर के बीच तकरार चल रहा था। मामला जब बड़े अफसरों तक पहुंचा तब जाकर किसी तरह चार्ज की तकरार थमी। लेकिन कहानी में अभी मोड़ आना बाकी था। नए हेड मोहर्रिर जब मालखाने पहुंचे और चार्ज लेने के लिए सामान का मिलान शुरू करना शुरू किया तो यह जानकर दंग रह गयी कि वहां रखी एक हजार लीटर कच्ची शराब का बड़ा हिस्सा गायब था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मालखाने में रखे गैलन की पेंदी में छेद थे। माना गया कि ये छेद शराबी चूहों ने किया होगा। शराब के अलावा भी मालखाने में रखे दूसरे सामान को भी चूहे चट कर गये। कम-अज-कम पुलिस का यही कहना है। काश कि चूहों को रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा सकती!

बिहार और यूपी दोनों राज्यों में बीजेपी गठबंधन सरकार में है। आदमी का तो नहीं पता इन दोनों राज्यों में चूहे के लिए शायद 'राम राज' है।

 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा