लाइव न्यूज़ :

पटना के बिहटा में फिरौती के लिए अपहरण किए गये छात्र की हत्या के बाद लोगों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर किया जमकर बवाल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2023 17:37 IST

गुस्साए लोगों ने छात्र का अपहरण कर हत्या करने वाले शिक्षक मुकेश कुमार के कन्हौली में स्थित स्कूल पर धावा बोल दिया। लोगों ने वहां जमकर तोड़फोड़ करते हुए टेबल, बेंच आदि को सड़क पर लाकर उसमें आग लगा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआक्रोशित लोगों के एक जत्था ने शव को बिहटा चौक पर जाम कर दियागुस्साए लोगों ने छात्र का अपहरण कर हत्या करने वाले शिक्षक के स्कूल पर धावा बोला लोगों ने वहां जमकर तोड़फोड़ करते हुए टेबल, बेंच आदि को सड़क पर लाकर उसमें आग लगाई

पटना: राजधानी पटना के बिहटा में फिरौती के लिए 12 साल के छात्र तुषार का अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को छात्र तुषार का शव पंहुचते ही गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण तुषार की जान गई। बेटे के गायब होने के तुरंत बाद उसके पिता थाने गये थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया और कल आने को कहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों पर जमकर बवाल किया। 

सड़क पर आगजनी करते हुए लोगों ने हंगामा किया। हंगामे के कारण यातयात बाधित रहा। आक्रोशित लोगों के एक जत्था ने शव को बिहटा चौक पर जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने छात्र का अपहरण कर हत्या करने वाले शिक्षक मुकेश कुमार के कन्हौली में स्थित स्कूल पर धावा बोल दिया। लोगों ने वहां जमकर तोड़फोड़ करते हुए टेबल, बेंच आदि को सड़क पर लाकर उसमें आग लगा दिया। लोग हत्यारे की फांसी, बिहटा थाना प्रभारी का निलंबन, कन्हौली बाजार पर पुलिस चौकी एवं जिलाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। 

वहीं, मृतक के स्वजन में चीख-पुकार मची है। लोगों का मुख्य आरोप बिहटा थानेदार पर है। वे बिहटा के थानेदार को बर्खास्त करने के साथ साथ गिरफ्तार करने की भी मांग कर रहे थे। लोगों का आरोप है कि अगर बिहटा पुलिस ने उसी वक्त सक्रियता दिखायी होती तो तुषार की हत्या नहीं होती। इस बीच बिहार पुलिस के प्रवक्ता और एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने पुलिस पर लग रहे आरोपों को नकार दिया। 

उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि लोगों के किसी आक्रोश की जानकारी उन्हें नहीं है। मुझे जो जानकारी है उसके मुताबिक पुलिस की अलग अलग टीम इस मामले में अलग-अलग लेवल पर काम कर रही थी। फिर भी मीडिया अगर जानकारी दे रहा है तो इसकी जांच करायी जाएगी। अगर कोई शिथिलता है तो उस पर कार्रवाई की जायेगी। 

बता दें कि बिहटा के कन्हौली निवासी सह शिक्षक राज किशोर पंडित के 12 वर्षीय इकलौते पुत्र तुषार कुमार को उसके शिक्षक ने ही अगवा किया था और अपहरण के डेढ़ घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी थी। फिर उसी के मोबाइल से उसके पिता को वायस मैसेज भेज 40 लाख की फिरौती मांग रहा था।

टॅग्स :Bihar PoliceपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली