यूपी: लखीमपुर खीरी के बाद गोरखपुर में भी नाबालिग लड़की से रेप, सिगरेट से जलाया शरीर
By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2020 11:54 IST2020-08-17T10:16:41+5:302020-08-17T11:54:36+5:30
(Gorakhpur Gang Rape) एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

पिता ने बताया कि अर्जुन निषाद नाम का शख्स अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से आया और मेरी बेटी को ले गया है।
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri Rape Case) में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आने के बाद अब गोरखपुर (Gorakhpur) में दरिदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। रविवार को यहां के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसडी में 17 वर्षीय दलित लड़की से रेप किया गया है।
आरोपियों ने सिगरेट से नाबालिग के शरीर को कई जगह जला दिया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। शनिवार को किशोरी अचेत अवस्था में मिली थी, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
जानें कैसे घटी पूरी घटना
बताया जा रहा है कि पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करते हैं। पीड़िता के पिता ने कहा, शनिवार की रात 8 बजे के आस-पास लड़की अपने घर के सामने स्थित हैंड पंप पर पानी भरने गई थी। पिता ने बताया कि अर्जुन निषाद नाम का शख्स अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से आया और मेरी बेटी को ले गया है।
पीड़िता की मां की शिकायत के आधारपर पुलिस ने देहरीभर गांव के रहने वाले अर्जुन और एक अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। एसएसपी सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ अपहरण, गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
लखीमपुर खीरी में भी हैवानियत
उधर, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक 13 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची के साथ सिर्फ गैंगरेप की घटना को ही अंजाम नहीं दिया गया बल्कि उसकी आंखें फोड़ी दी, जीफ काटी गई और उसके गले में फंदा डालकर उसको खेतों में जानवरों की तरह घसीटा गया है।
बच्ची का शव शुक्रवार (14 अगस्त) देर रात खेतों में बराबद में हुआ। बच्ची के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

