लाइव न्यूज़ :

पेरोल पर जेल से बाहर आते ही बदमाश ने 2 वर्षीय बच्ची से किया रेप, फिर कर दी हत्या

By अनुराग आनंद | Updated: December 31, 2020 10:59 IST

देर रात वह लड़की के घर में घुस गया और सोते समय उसे उठा लिया। वह उसे पास के वन क्षेत्र में एक अलग स्थान पर ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार देर रात लगभग 2 बजे, परिवार ने पाया कि बच्ची गायब थी।आरोपी आदेश पाटिल वृद्धा को देखते ही बच्ची को घर से 25 फीट दूर फेंकने के बाद मौके से भाग गया। 

नई दिल्ली:महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। अपराध की एक भयावह घटना को एक 35 वर्षीय अपराधी ने अंजाम दिया है। हाल ही में पैरोल पर जेल से रिहा हुए बदमाश ने कथित तौर पर क्रूरतापूर्ण बलात्कार के बाद दो वर्षीय आदिवासी बच्ची की हत्या कर दी। बाद में उसने लड़की के बेजान शरीर को उसके घर के पास फेंक दिया और वह फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक, इस दर्दनाक व शर्मनाक मामले में आरोपी आदेश पाटिल के खिलाफ बलात्कार और चोरी समेत अपराध के कई मामले दर्ज हैं। दस दिन पहले उन्हें जेल से पैरोल पर रिहा किया गया था।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, देर रात वह लड़की के घर में घुस गया और सोते समय उसे उठा लिया। वह उसे पास के वन क्षेत्र में एक अलग स्थान पर ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी। घटना के वक्त मृतक लड़की के परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, जब आरोपी उसे ले गया।

लड़की की परदादी ने आरोपी को बच्ची के शरीर को फेंकते हुए देखा

बुधवार देर रात लगभग 2 बजे, परिवार ने पाया कि बच्ची गायब थी। इसके बाद कुत्तों ने लगभग 4 बजे के आसपास भौंकना और गरजना शुरू कर दिया था। बच्ची की दादी ने कुत्तों का पीछा किया तो उसने देखा कि आरोपी मृत बच्ची को गोद में लिए वापस लौट रहा है। इसके बाद आरोपी आदेश पाटिल वृद्धा को देखते ही बच्ची को घर से 25 फीट दूर फेंकने के बाद मौके से भाग गया। 

परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल गए तब तक वह मर चुकी थी-

घटना के बाद परिजन बच्ची को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच आरोपी अपने घर चला गया और सो गया। पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस शिकायत के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले भी आरोपी ने इस तरह के कई सारे जघन्य अपराधों को अंजाम दिया है। इसी वजह से पुलिस गिरफ्तार कर उसे जेल भी ले गई थी, बाद में पेरोल पर घर लौटने के बाद अपराधी ने इस घटना के अंजाम दिया।

टॅग्स :रेपमहाराष्ट्रहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज