जानिए वेब सीरीज 'डेक्सटर' के बारे में जिससे प्रेरित था श्रद्धा वालकर की हत्या करने वाला आफताब पूनावाला?

By अनिल शर्मा | Updated: November 16, 2022 14:43 IST2022-11-16T10:58:31+5:302022-11-16T14:43:18+5:30

आफताब ने अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या से पहले कई अपराध फिल्में और वेबसीरीज देखा था। वह अमेरिकी क्राइम ड्रामा 'डेक्सटर' से प्रेरित था।

Aftab Poonawalla inspired by web series Dexter who kill Shraddha Walkar know crime drama series | जानिए वेब सीरीज 'डेक्सटर' के बारे में जिससे प्रेरित था श्रद्धा वालकर की हत्या करने वाला आफताब पूनावाला?

जानिए वेब सीरीज 'डेक्सटर' के बारे में जिससे प्रेरित था श्रद्धा वालकर की हत्या करने वाला आफताब पूनावाला?

Highlightsआफताब पूनावाला अमेरिकी क्राइम ड्रामा 'डेक्सटर' से प्रेरित था। डेक्सटर अमेरिका का काफी लोकप्रिय क्राइम ड्रामा सीरीज है। डेक्सटर एक फोरेंसिक एक्सपर्ट होता है जो रात में अपराध को अंजाम देता है और दिन में उन्हें हल करता है।

नई दिल्लीःदिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड की चर्चा पूरे देश में है। पुलिस ने आरोपी आफताब पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ये खुलासा हुआ है कि आफताब ने अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या से पहले कई अपराध फिल्में और वेबसीरीज देखा था। वह अमेरिकी क्राइम ड्रामा 'डेक्सटर' से प्रेरित था। 

क्या है डेक्सटर शो?

गौरतलब है कि डेक्सटर अमेरिका का काफी लोकप्रिय क्राइम ड्रामा सीरीज है। यह डेक्सटर मॉर्गन पर केंद्रित है जिसमें मशहूर अभिनेता माइकल सी. हॉल ने डेक्सटर का किरदार निभाया है। डेक्सटर मियामी मेट्रो पुलिस विभाग का एक फोरेंसिक एक्सपर्ट होता है जो रात में अपराध को अंजाम देता है और दिन में उन अपराधों को सुलझाता है। डेक्सटर रात में उन आरोपियों को सजा देता है जो कानूनी प्रक्रिया से बच जाते थे। रात में खुद अपराध करने वाला डेक्सटर दिन में इन अपराधों को हल करता है।

इस क्राइम ड्रामा के अब तक 8 सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज के ही एक हिस्से में शरीर के कटे अंगों को लंबे वक्त तक संग्रहीत करने के लिए कोल्ड स्टोरेज को साधन के रूप में दिखाया गया है। गौरतलब बात है कि आफताब ने भी श्रद्धा की लाश के टुकड़ों को रखने के लिए फ्रीज खरीदा था।

डेक्सटर से प्रेरित आफताब ने श्रद्धा के शरीर के आरी की मदद से टुकड़े किए। उसने शरीर के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें उसने फ्रीज में रखा और इन्हें 18 रातों तक ठीकने लगाता रहा। पुलिस मंगलवार को आफताब को महरौली के जंगलों में ले गई जहां उसने श्रद्धा के अंगों को फेंका था। पुलिस ने दावा किया है कि दर्जनभर से अधिक हड्डियां बरामद कर ली गई हैं। आफताब ने इस वारदात को 6 महीने पहले अंजाम दिया था। पुलिस ने 12 नवंबर को आरोपी आफताब को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने कहा कि मुंबई की रहने वाली श्रद्धा वालकर (27) के रूप में पहचानी गई पीड़िता आरोपी से मुंबई में एक डेटिंग ऐप पर मिली थी। आफताब और श्रद्धा 2019 से लिव-इन में रह रहे थे। लेकिन परिवार की आपत्ति के बाद, श्रद्धा ने घर छोड़ दिया और पालघर के नायगांव शहर में पूनावाला के साथ रहने लगीं।

दोनों अप्रैल में दिल्ली आए थे। समय के साथ दोनों के रिश्ते बिगड़ते गए। श्रद्धा के दोस्तों ने आरोप लगाया है कि आफताब उसकी दोस्त को मारता-पीटता था। आफताब के मुताबिक श्रद्धा की उसने इसलिए हत्या की क्योंकि वह उससे शादी करने को लेकर दबाव डालती थी।

Web Title: Aftab Poonawalla inspired by web series Dexter who kill Shraddha Walkar know crime drama series

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे