लाइव न्यूज़ :

भारत में अवैध रूप से रहने के आरोपी अफ्रीकी नागरिक नोएडा पुलिस लाइन से भागे, हड़कंप मचा

By भाषा | Updated: July 12, 2019 00:30 IST

भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में बुधवार को पकड़े गए अफ्रीकी मूल के 60 नागरिकों में से दर्जन भर लोग गुरूवार को जनपद पुलिस लाइन से पुलिस को चकमा देकर भाग गए।

Open in App
ठळक मुद्देअफ्रीकी मूल के 60 नागरिकों में से दर्जन भर लोग गुरूवार को जनपद पुलिस लाइन से पुलिस को चकमा देकर भाग गए। विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं तथा इनके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

नोएडा, 11 जुलाईः भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में बुधवार को पकड़े गए अफ्रीकी मूल के 60 नागरिकों में से दर्जन भर लोग गुरूवार को जनपद पुलिस लाइन से पुलिस को चकमा देकर भाग गए। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के मीडिया प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि कल ‘ऑपरेशन क्लीन’ चलाकर जनपद गौतम बुद्धनगर में अवैध रूप से रह रहे अफ्रीकी मूल के 60 नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उन्होंने बताया कि 320 नागरिकों की जांच की गई थी, जिसमें से 260 लोगों के पासपोर्ट वीजा आदि वैध पाए गए जबकि 60 लोगों के वीजा पासपोर्ट वैध नहीं पाए गए। कुछ लोग अपने दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाए। उन्होंने बताया कि कुछ नागरिकों के पास से शराब व गांजा भी मिला था, जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया जबकि कुछ नागरिकों को उचित माध्यम से प्रत्यर्पण के लिए पुलिस लाइन में रखा गया था।

यहीं से अफ्रीकी मूल के कुछ नागरिक पुलिस को चकमा देकर भाग गए। दीक्षित ने बताया कि भागे विदेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं तथा इनके छिपने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अफ्रीकी मूल के नागरिकों के भागने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मालूम हो कि बुधवार को नोएडा पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके नाइजीरिया, केन्या, तंजानिया, जांबिया, आइवरी कोस्ट, अंगोला आदि देशों के 320 नागरिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया था, जिनमें से 60 लोग अवैध रूप से भारत में रहते हुए पाए गए थे। पुलिस ने 32 पुरुष एवं 28 महिलाओं को भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनके पास से बीयर की 222 बोतलें, साढे़ तीन किलो गांजा, 6 लैपटॉप एवं 114 सिम कार्ड बरामद हुए थे।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना