लाइव न्यूज़ :

Pan Card Fraud: सनी लियोनी के बाद अब राजकुमार राव के साथ भी हुआ पैन कार्ड फ्रॉड, अभिनेता के नाम पर लिए गए 2500 का लोन, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: April 2, 2022 16:05 IST

Pan Card Fraud: मामले में अभिनेता राजकुमार राव ने ट्वीट कर कहा, "#FraudAlert मेरे पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया है और मेरे नाम पर 2500 रुपये का छोटा लोन लिया गया है।"

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता राजकुमार राव के साथ भी पैन कार्ड फ्रॉड हुआ है। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ भी ऐसा ही हुआ था। मामले में अभिनेता ने सिबील के अधिकारियों से शिकायत भी की है।

Rajkumar Rao Pan Card Fraud: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny leone) के बाद अब अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के साथ भी पैन कार्ड के जरिए फ्रॉड का मामला सामने आया है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद दी है। अभिनेता के मुताबिक, वे पैन कार्ड के धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं जिनके नाम पर कम राशि का लोन लेकर उनका क्रेडिट स्कोर पर असर डाला गया है। राजकुमार ने ऐसे किसी लोन लेने के बात से इंकार करते हुए इस पर शिकायत करने की बात भी कही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अभिनेता राजकुमार राव ने यह दावा किया है कि उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर 2500 रुपए का लोन लिया गया है जिसको उन्होंने लिया ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके वजह से उनके सिबील स्कोर पर भी असर पड़ा है। अभिनेता ने इसकी जानकारी क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड (CIBIL) के अधिकारियों को ट्वीटर के माध्यम से दी है। उन्होंने इस पर कार्रवाई भी करने की बात कही है। 

क्या कहा अभिनेता राजकुमार राव ने

मामले की जानकारी देते हुए अभिनेता राजकुमार राव ने ट्वीट किया,  "#FraudAlert मेरे पैन कार्ड का दुरुपयोग किया गया है और मेरे नाम पर 2500 रुपये का छोटा लोन लिया गया है। जिसके कारण मेरा सिबिल स्कोर प्रभावित हुआ है। @CIBIL_Official कृपया इसे सुधारें और इसके खिलाफ एहतियाती कदम उठाएं।" हालांकि मामले में सिबिल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। 

इससे पहले  सनी लियोनी भी हुई थी शिकार

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ भी ऐसा ही हुआ था। अभिनेत्री ने बताया था उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल कर 2000 रुपए का लोन लिया गया है जिसे वे अप्लाई नहीं की थी। अभिनेत्री ने भी अपनी क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ने की बात कही थी। हालांकि सनी ने उस समय एक ऐप पर इस धोकाधड़ी का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीसनी लियोनहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?